RBSE Rajasthan Board 12th Date Sheet 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 2026 में होने वाली कक्षा 12वीं की परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक होंगी। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।
अधिक विद्यार्थी देंगे 12वीं की परीक्षा
राजस्थान बोर्ड की 2026 की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएंगी। सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में 9 लाख 5 हजार 872 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
आरबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए मॉडल पेपर और ब्लूप्रिंट भी प्रकाशित किए हैं। छात्र अभ्यास के लिए आधिकारिक वेबसाइट से मॉडल पेपर प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, आरबीएसई ने दीर्घ उत्तर प्रश्नों का भार बढ़ा दिया है। राजस्थान बोर्ड की कक्षा 12 की परीक्षा 2026 में 80 अंकों का प्रारूप होगा, जिसमें लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, इतिहास, गणित, हिंदी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, भाषा विषय, राजनीति विज्ञान, संस्कृत साहित्य और दर्शन जैसे विषय शामिल होंगे।