Rajasthan Politics News: दौसा जिले में इन दिनों राजनीति और प्रशासन के बीच तनातनी खुलकर सामने आ गई है. कांग्रेस विधायक दीनदयाल बैरवा और एक महिला राजस्व अधिकारी के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह ऑडियो भूमि कन्वर्जन को लेकर हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसने जिले के सियासी माहौल को और गरमा दिया है.
वायरल ऑडियो में महिला अधिकारी साफ तौर पर कहती सुनाई दे रही हैं कि संबंधित भूमि पहले यूआईटी में दर्ज करवाई जाए. उनका कहना है कि नियमों के बिना किसी भी तरह का निर्माण संभव नहीं है. अधिकारी यह भी कहती हैं कि पहले कन्वर्जन करवाएं, उसके बाद चाहे वहां मकान बनाएं या महल. बातचीत के दौरान महिला अधिकारी यह कहते हुए भी सुनाई देती हैं कि नियमों के खिलाफ कोई काम नहीं किया जा सकता, भले ही उनका तबादला ही क्यों न करवा दिया जाए. ऑडियो में महिला अधिकारी विधायक पर दबाव बनाने और धमकाने जैसे आरोप भी लगाती नजर आ रही हैं.
इस वायरल ऑडियो को लेकर जब विधायक दीनदयाल बैरवा से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो कॉल रिसीव नहीं हो सका. फोन उठाने वाले व्यक्ति ने बताया कि विधायक इस समय विधानसभा में व्यस्त हैं. वायरल ऑडियो की जी मीडिया की ओर से स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है.