500 साल पहले ही नास्त्रेदमस ने लिख दी थी 2026 की बर्बादी, कांप उठेगी दुनिया!

Nostradamus Predictions 2026: क्या साल 2026 इंसानियत के लिए सबसे बुरा वक्त साबित होने वाला है? 16वीं सदी के मशहूर फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस, जिनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं, उनकी नई भविष्यवाणियों ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है. 7 महीने चलने वाले एक भीषण युद्ध से लेकर, आसमान से गिरने वाली जानलेवा बिजली तक, नास्त्रेदमस के ये 4 दावे किसी हॉरर फिल्म की स्क्रिप्ट जैसे लग रहे हैं. आइए जानते हैं क्या वाकई 2026 में दुनिया बदलने वाली है या ये सिर्फ एक रहस्यमयी पहेली है!

16वीं सदी के फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनकी किताब The Prophecies में लिखी गई रहस्यमयी पंक्तियों को लेकर दावा किया जा रहा है कि 2026 में कुछ बड़े और डरावने घटनाक्रम हो सकते हैं. उनकी रचनाओं में कुल 942 क्वाट्रेन यानी चार पंक्तियों वाली कविताएं हैं, जिनकी अलग-अलग व्याख्या की जाती रही है.

क्या सात महीने का महायुद्ध होने वाला है?
उन्होंने एक कविता में लिखा, “सात महीने महान युद्ध, बुराई से लोगों की मौत.” कुछ लोग इसे आने वाले बड़े युद्ध से जोड़ रहे हैं. कई व्याख्याकार इसे पहले भी युद्धों की भविष्यवाणी से जोड़ चुके हैं. उदाहरण के तौर पर, कुछ लोगों का मानना है कि उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के अंत में हिरोशिमा और नागासाकी पर गिरे परमाणु बमों की ओर इशारा किया था. हालांकि यह सिर्फ व्याख्या है, पुख्ता सबूत नहीं.

क्या मधुमक्खियों का झुंड किसी खतरे का संकेत है?
एक अन्य भविष्यवाणी में रात में उठने वाले मधुमक्खियों के बड़े झुंड का जिक्र है. कुछ लोग इसे 2026 से जोड़ रहे हैं क्योंकि इसमें संख्या 26 का संकेत माना जा रहा है. लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि मधुमक्खियां किस बात का प्रतीक हैं. यह किसी हमले, तकनीकी खतरे या फिर किसी और आपदा का रूपक हो सकता है.

क्या किसी मशहूर शख्स की बिजली गिरने से मौत होगी?
सेंचुरी I की 26वीं क्वाट्रेन में लिखा है कि महान व्यक्ति दिन में बिजली गिरने से मारा जाएगा. इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि कोई बड़ा नेता, शाही परिवार का सदस्य या मशहूर सेलिब्रिटी ऐसी घटना का शिकार हो सकता है. हालांकि यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह शाब्दिक अर्थ में है या किसी अचानक घटना का प्रतीक.

क्या स्विट्जरलैंड में खूनखराबे का संकेत है?
एक भविष्यवाणी में ‘टिसिनो खून से भर जाएगा’ जैसी पंक्ति मिलती है, जिसे कुछ लोग स्विट्जरलैंड के टिसिनो क्षेत्र से जोड़ते हैं. इसे किसी बड़े हादसे, महामारी या प्राकृतिक आपदा का संकेत माना जा रहा है. हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि नास्त्रेदमस ने मध्य फ्रेंच भाषा में अस्पष्ट शब्दों का प्रयोग किया था. अलग-अलग अनुवाद और व्याख्याओं के कारण यह तय करना मुश्किल है कि उनका असली मतलब क्या था. इसलिए इन भविष्यवाणियों को लेकर दावे तो होते हैं, लेकिन उनकी सच्चाई आज भी रहस्य बनी हुई है.