Chanakya Niti: चाणक्य की ये 4 बातें बताएंगी, मुसीबत में कौन थामेगा आपका हाथ

Chanakya Niti: आज के दौर में भरोसा एक ऐसा शब्द है जो जितना कीमती है, उतना ही दुर्लभ भी. अक्सर लोग यह शिकायत करते मिल जाते हैं कि अपनों ने ही उन्हें मझधार में छोड़ दिया. रिश्तों से लेकर पेशेवर जीवन तक, सबसे बड़ी चुनौती यह पहचानना है कि कौन हमारा शुभचिंतक है और कौन सिर्फ स्वार्थ का साथी. आचार्य चाणक्य ने बहुत पहले ही चाणक्य नीति में इस कला के बारे में विस्तार से बताया था, जो आज भी बेहद प्रासंगिक माने जाते हैं. चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने सिर्फ चार बातों के आधार में यह बताया है कि मुसीबत के दौर में आपका हाथ कौन थाम सकता है. आइए, चाणक्य नीति में बताए गए उन चार बातों के बारे में जानते हैं, जिसके आधार पर यह आसानी से पता लगाया जा सकता है कौन आपका अपना है और कौन पराया.

चरित्र की असली कसौटी
चाणक्य कहते हैं कि इंसान के चरित्र की असली परीक्षा सुख में नहीं, बल्कि विपत्ति में होती है. अनुकूल समय में तो शत्रु भी मित्र बनकर साथ खड़े दिखाई देते हैं, लेकिन जैसे ही जीवन में संघर्ष की शुरुआत होती है, अवसरवादी लोग किनारा कर लेते हैं. जो व्यक्ति आपके सबसे बुरे दिनों में भी आपकी ढाल बनकर खड़ा रहे, वही वास्तव में वही आपका सच्चा साथी है.

दिखावे से दूर रहने वाला
चाणक्य नीति के अनुसार, किसी के मीठे वादों पर तुरंत यकीन करना खुद को धोखे की आग में झोंकने जैसा है. इंसान की पहचान उसके शब्दों से नहीं, बल्कि उसके आचरण से होती है. जो लोग सामने प्रशंसा के पुल बांधते हैं लेकिन पीठ पीछे बुरा करने की योजना बनाते हैं, वे विष से भरे उस घड़े के समान हैं. सच्चा साथी वही है जो भले ही स्वभाव में कठोर हो, लेकिन संकट के समय आपके लिए चट्टान की तरह खड़ा रहे.

जो स्वार्थी ना हो
चाणक्य चेतावनी देते हैं कि संसार में बिना स्वार्थ के कोई संबंध नहीं बनता. हालांकि, समस्या तब होती है जब व्यक्ति का स्वार्थ आपके अहित से बड़ा हो जाए. स्वार्थी व्यक्ति सिर्फ तब तक आपके साथ है जब तक आप उसके काम आ रहे हैं. जैसे ही आपकी उपयोगिता समाप्त होती है या परिस्थिति बदलती है, वे आपको नजरअंदाज करने लगते हैं. ऐसे लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा करना जीवन की सबसे बड़ी भूल साबित हो सकती है.

3 बातों से करें सच्चे साथी की पहचान
बिना स्वार्थ के साथ देने वाला- जो व्यक्ति आपके संसाधनों को देखकर नहीं, बल्कि आपके व्यक्तित्व के कारण कठिन समय में भी साथ खड़ा रहता है, वही आपका सच्चा साथी हो सकती है.

सत्य बोलने वाला- ऐसा व्यक्ति जो आपकी चापलूसी नहीं करता, बल्कि आपकी भलाई के लिए आपको आपकी गलतियों पर टोकने का साहस रखता है. वही, आपका शुभचिंतक हो सकता है.

ईर्ष्या-द्वेष ना रखने वाला- चाणक्य के मुताबिक, जो व्यक्ति ईर्ष्या-दोष से दूर रहता है और जो आपकी सफलता को देखकर जलता नहीं, बल्कि खुशी से रहता है, वही आपका सच्चा साथी है.