सर्वपितृ अमावस्‍या पर करें अपनी राशि के अनुसार दान, सारी खुशियां देकर जाएंगे पितर, संवर जाएगी जिंदगी

Sarva Pitru Amavasya 2025 Daan: पितृ पक्ष में पूर्वजों के निधन की तिथि के अनुसार उस दिन श्राद्ध-तर्पण किया जाता है. वहीं जिन पूर्वजों के निधन की तिथि पता ना हों, उनका श्राद्ध भी सर्वपितृ अमावस्या के दिन किया जाता है. इसके अलावा ज्ञात-अज्ञात पूर्वजों के लिए भी सर्वपितृ अमावस्‍या के दिन श्राद्ध-तर्पण और पिंडदान किया जाता है. साथ ही सर्वपितृ अमावस्‍या के दिन दान जरूर करें. सर्वपितृ अमावस्‍या के दिन दान करने से पितर प्रसन्‍न होकर धन-तरक्‍की, संतान, सुखी जीवन का आशीर्वाद देते हैं.

सर्वपितृ अमावस्‍या पर करें राशि अनुसार दान
दान करते समय इस बात का ध्‍यान रखें कि दान निस्‍वार्थ भाव से करें. दान करते समय किसी का अपमान ना करें. साथ ही जरूरतमंद व्‍यक्ति को ही दान दें. यदि दान अपनी राशि के अनुसार किया जाए तो कई गुना ज्‍यादा फल मिलता है.

मेष राशि – मेष राशि के जातकों के लिए सर्व पितृ अमावस्‍या के दिन गेहूं, मूंगफली और शहद का दान करना शुभ फल देगा.
वृषभ राशि – वृषभ राशि के जातक जरूरतमंदों को पैसे, अनाज, दूध, दही और घी दान करें.
मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों के लिए सर्वपितृ अमावस्‍या के दिन हरी सब्जियां, मूंग, हरे रंग के कपड़ों का दान करना शुभ रहेगा.
कर्क राशि – कर्क राशि के लोग सर्व पितृ अमावस्‍या के दिन नमक, घी, शक्कर, दही, दूध, साड़ी, कपड़े आदि का दान करें.
सिंह राशि – सिंह राशि के लोगों के लिए सर्व पितृ अमावस्‍या के दिन गुड़, चना और शहद का दान देना शुभ फल देगा.
कन्या राशि – कन्‍या राशि के लोग सर्व पितृ अमावस्‍या के दिन घी से बनी मिठाई और फल दान करें.
तुला राशि – तुला राशि के जातक चावल, नारियल का दान करें.
वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के लोग सर्व पितृ अमावस्‍या के दिन तिल, गुड़, शहद, सेब आदि दान करें.
धनु राशि – धनु राशि के लोगों के लिए सर्व पितृ अमावस्‍या के दिन पीले रंग के फल, वस्त्र, केला देना अच्‍छा रहेगा.
मकर राशि – मकर राशि के जातक सर्व पितृ अमावस्‍या के दिन गरीबों को काली उड़द, काले तिल, कंबल, जूते, चप्पल, चादर का दान करें.
कुंभ राशि – कुंभ राशि के लोग सर्व पितृ अमावस्‍या पर धन, जूते-चप्पल, अन्न का दान करें.
मीन राशि – मीन राशि के जातक सर्व पितृ अमावस्‍या के दिन केला, मिठाई, दाल, दान में दें.