Dreams of Rats: हिंदू धर्म में देवी-देवताओं के वाहन जीव जंतु है जैसे शेर, मोर, बैल, गरुड़ आदि. इसी तरह गणेश जी का वाहन मुषक यानी चूहा है. कई बार ऐसा होता है कि सपने में चूहा दिखाई देता है. जिसका गणेश जी से भी संबंध हो सकता है. सपने बार बार चूहा दिखाई देना ये भी संकेत दे सकता है व्यक्ति पर गणेश जी की विशेष कृपा है लेकिन इसके उलट सपने में चूहा देखने का मतलब अशुभ भी हो सकता है. आइए इस कड़ी में जानें कि किसी साधराण दिनें में या गणेश चतुर्थी के 10 दिन के उत्सव के दौरान चुहों का सपना देखना क्या संकेत देता है.
सपने में चूहा देखना शुभ या अशुभ
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में चूहे को देखने के संकेत शुभ होगा या अशुभ यह इस बात पर निर्भर है कि चूहे को सपने किस स्थिति में देखा गया है. हालांकि सपने में चूहा देखना ज्यादर बार शुभ ही माना गया है क्यों शुभ कारक भगवान गणेश का वाहन चुहा है. सपने में अलग अलग तरीके से चूहा देखने का क्या मतलब है आइए जानें.
सपने में सफेद चूहा भागते देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में सफेद चूहा भागते देखना शुभ होता है. यह सपना धन लाभ, सौभाग्य प्राप्ति के साथ ही गणेश जी का आशीर्वाद पाने का संकेत देता है.
सपने में काला चूहा भागते हुए देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में काला चूहा डरकर भागते हुए दिखे तो यह अशुभ सपना माना जाएगा. आर्थिक चुनौतियों, चिंताओं में बढ़ोतरी या किसी महिला से धोखे मिलने का यह संपना संकेत देता है.
सपने में काला चूहा देखना
स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में काला चूहा देखना नकारात्मक, विश्वासघाती भावनाओं या स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का संकेत देता है. यह सपना आपके स्वास्थ्य और शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने की चेतावनी देता है. सपने में काला चूहा देखना आपके जीवन में झूठ और धोखे का भी संकेत देता है.
सपने में चूहा पकड़ने का मतलब
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में व्यक्ति चूहा पकड़ रहा हो तो यह संकेत मिलता है कि वक्ति किसी बड़ी समस्या का हल खो सकता है या डर पर काबू पा सकता हैं.
सपने में मरा चूहा देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में मरा चूहा देखना शुभ माना जाता है. ऐसा सपना बड़ी समस्या के अंत का संकेत देता है. ऐसे सपने का मतलब है कि व्यक्ति भविष्य में समस्याओं पर जीत हासिल कर पाएगा.
सपने में चूहे के बच्चे को देखना
सपने में चूहे के बच्चे को देखना अति शुभ होता है. ऐसा सपना जीवन में सुधार से लेकर धन लाभ का संकेत देता है. सपने में चूहे का बच्चा देखने का मतलब है कि करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे और रिश्तों में सकारात्मकता आएगी. व्यक्ति पर भगवान गणेश की विशेष कृपा का यह सपना संकेत देता है.
सपने में बहुत बड़ा चूहा देखना
सपने में बड़ा चूहा देखना अशुभ सपना माना गया है. ऐसा सपना धोखे मिलने का संकेत देता है. जिसका मतलब है कि कोई करीब या भरोसेमंद दोस्त व्यक्ति से झूठ बोल सकता है या बड़ा धोखा दे सकता है.
सपने में झुंड में चूहे देखना
सपने में झुंड में चूहे देखना एक अशुभ सपना है. व्यक्तिगत रिश्तों में चिंता और करियर मुश्किलों के बढ़ने का संकेत देता है. ऐसा सपना संकेत देता है कि जीवन में चुनौतियां आने वाली हैं.
Leave a Reply