Dussehra 2025: हिंदू धर्म में दशहरा को विजयदशमी भी कहा जाता है. यह पर्व अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है. इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर धरती को उसके अत्याचारों से मुक्त कराया था. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह दिन सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और जीवन में नई शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि यदि दशहरे के दिन कुछ खास उपाय किए जाएं तो घर में खुशहाली और धन की वृद्धि होती है. खासकर नारियल से जुड़े उपाय इस दिन अत्यधिक प्रभावी माने गए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि दशहरा पर धन प्राप्ति के अचूक उपाय.
व्यापार में लाभ के लिए
अगर कारोबार में लगातार नुकसान हो रहा है, तो दशहरे के दिन एक नारियल को सवा मीटर पीले कपड़े में लपेटें. इसके साथ एक जोड़ा जनेऊ और सवा पाव मिठाई लेकर किसी राम मंदिर में अर्पित करें. यह उपाय व्यापार में उन्नति और लाभ दिलाने वाला माना गया है.
कर्ज से मुक्ति के लिए
हनुमान भक्तों के लिए यह सरल उपाय बेहद प्रभावी है. एक नारियल पर चमेली के तेल और सिन्दूर से स्वास्तिक बनाएं. इसके साथ लड्डू या गुड़-चना लेकर हनुमान मंदिर जाएं. हनुमान जी को भोग लगाकर ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें. यह उपाय कर्ज मुक्ति और आर्थिक समस्याओं को दूर करने वाला है.
शनि दोष और बाधा निवारण हेतु
अगर जीवन में शनि, राहु या केतु से जुड़ी समस्याएं हैं, कार्य बिगड़ रहे हैं या अनजाना भय सताता है, तो दशहरे के दिन एक जटावाला नारियल काले कपड़े में लपेटें. इसके साथ 100 ग्राम काले तिल और 100 ग्राम उड़द की दाल मिलाकर बहते जल में प्रवाहित करें. यह उपाय शनि प्रकोप और ऊपरी बाधाओं से मुक्ति दिलाता है.
गरीबी दूर करने के लिए
धन की देवी लक्ष्मी और श्रीगणेश की पूजा दशहरे पर विशेष फलदायी होती है. पूजा में एक नारियल अवश्य रखें. पूजा पूर्ण होने के बाद इस नारियल को तिजोरी में रखें और रात में राम मंदिर जाकर अर्पित कर दें. मान्यता है कि इस उपाय से गरीबी दूर और घर में धन की वृद्धि होती है.
धन-संपत्ति प्राप्ति का उपाय
नारियल के जले हुए छिलकों की भस्म में नारियल पानी मिलाकर लेप तैयार करें. इसकी सात पुड़िया बनाएं- चार घर के कोनों में, एक छत पर, एक पीपल के पेड़ की जड़ में और एक अपनी जेब में रखें. अंत में पीपल के सामने दीपक जलाएं. यह उपाय धन प्राप्ति और आर्थिक स्थिरता में सहायक होता है.
बीमारी और संकट से मुक्ति
अगर घर में कोई बीमार है या कठिनाई बनी हुई है, तो एक नारियल को उस व्यक्ति पर 21 बार घुमाएं और फिर उसे रावण दहन की अग्नि में डाल दें. ऐसा करने से बीमारी और संकट दूर होने की मान्यता है.