सिर्फ 24 घंटे का इंतजार फिर इन लोगों पर लगेगी नोटों की झड़ी, ‘छोटा’ ग्रह देगा बड़ी कामयाबी

Budh Gochar October 2025: ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार चंद्रमा के बाद सबसे तेज चाल चलने वाले ग्रह हैं बुध. बुध को ग्रहों का राजकुमार भी कहा गया है. 24 अक्‍टूबर को बुध ग्रह महत्‍वपूर्ण राशि परिवर्तन कर रहे हैं, जो 4 राशि वालों का भाग्‍योदय कर सकता है.

वृश्चिक राशि में बुध का प्रवेश

बुध ग्रह गोचर करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं. बुध 24 अक्‍टूबर को गोचर करेंगे. फिर 10 नवंबर को वक्री हो जाएंगे. इसके बाद 29 नवंबर को बुध मार्गी होंगे. यह समय 4 राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है.

कर्क राशि

बुध का राशि परिवर्तन कर्क वालों को शुभ फल देगा. कारोबार में बड़ा लाभ होने के योग हैं. नौकरी करने वाले भी नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं. आपकी संवाद शैली लोगों का मन मोह लेगी. विदेश में पढ़ने, जॉब करने का सपना पूरा होगा.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को भी बुध का गोचर लाभ देगा. भौतिक सुख-सुविधाएं मिल सकती हैं. धन लाभ होगा. घर में शांति और समृद्धि मिलेगी. आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा. कोई बड़ी समस्‍या दूर हो सकती है. सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग हैं.

वृश्चिक राशि

बुध गोचर करके वृश्चिक राशि में ही प्रवेश करेंगे और इन जातकों को सकारात्मक फल देंगे. अविवाहितों का विवाह हो सकता है. शादीशुदा लोगों की पार्टनर से अच्‍छी बनेगी. करियर में उन्‍नति मिल सकती है. कोई पुराना विवाद खत्‍म हो सकता है. मान-सम्‍मान मिलेगा.

कुंभ राशि

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों को नौकरी- व्‍यापार में लाभदायक साबित होगा. आपका प्रभाव बढ़ेगा. परफॉर्मेंस बेहतर होगा. कारोबार में मुनाफा होगा. नौकरी करने वालों को मनचाही जगह ट्रांसफर मिल सकता है. पिता से रिश्‍ता मजबूत होगा.