इस मूलांक की लड़कियों से पंगा लेना पड़ सकता है भारी! बात-बात पर होती हैं आगबबूला

Ank Jyotish Short Temper Mulank Girl: अंक ज्योतिष में जन्म की तारीख केवल एक संख्या नहीं, बल्कि व्यक्ति के संपूर्ण व्यक्तित्व का आइना होती है. शास्त्रों के अनुसार, जिस तरह हमारे कर्म हमारा भाग्य लिखते हैं, उसी तरह हमारे जन्म का अंक हमारे स्वभाव और व्यवहार की रूपरेखा तय करता है. 1 से 9 के बीच आने वाले इन मूलांकों में से मूलांक 4 की लड़कियां अपने खास और थोड़े कड़क मिजाज के लिए जानी जाती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं मूलांक 4 की लड़कियों का स्वभाव कैसा होता है और ये बात-बात पर आगबबूला क्यों हो जाती हैं.

मूलांक 4
अंक शास्त्र के अनुसार, अगर किसी लड़की का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 4 होता है. इस अंक का स्वामी राहु होता है. राहु को अप्रत्याशित और क्रांतिकारी ऊर्जा के लिए जाना जाता है. यही वजह है कि इस मूलांक की लड़कियों का व्यक्तित्व दूसरों से काफी अलग और प्रभावशाली होता है.

बात-बात पर आता है गुस्सा
मूलांक 4 की लड़कियों के स्वभाव में उग्रता देखी जाती है. राहु के प्रभाव के कारण इन्हें बात-बात पर गुस्सा आ जाता है. इनका गुस्सा अक्सर क्षणिक लेकिन बहुत तेज होता है, जिसके कारण ये कभी-कभी बिना सोचे-समझे विवाद या लड़ाई-झगड़े में पड़ जाती हैं. इनके स्पष्टवादी और बेबाक अंदाज को लोग अक्सर गलत समझ लेते हैं.

जिद्दी और विद्रोही स्वभाव
ये लड़कियां स्वभाव से काफी जिद्दी होती हैं. एक बार जो ठान लिया, उसे पूरा करके ही दम लेती हैं. इन्हें किसी के दबाव में काम करना पसंद नहीं होता. परिस्थितियों के साथ समझौता करना इनके लिए मुश्किल होता है, जिसके कारण इन्हें नए लोगों से घुलने-मिलने या सामाजिक मेलजोल बढ़ाने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.

व्यवस्थित जीवन और स्वच्छता की शौकीन
स्वभाव में तेजी होने के बावजूद, ये लड़कियां अनुशासन के मामले में मिसाल पेश करती हैं. इन्हें अव्यवस्था बिल्कुल पसंद नहीं होती. ये अपना हर छोटा-बड़ा काम पूरी योजना के साथ करती हैं. इनके आसपास गंदगी का नामोनिशान तक नहीं रहने देतीं. इसके अलावा ये अपने घर और कार्यक्षेत्र को बहुत सजाकर रखती हैं.

आर्थिक रूप से समृद्ध और साहसी
मूलांक 4 की लड़कियां जोखिम लेने से कभी पीछे नहीं हटतीं. ये नई चुनौतियों को स्वीकार करने में माहिर होती हैं, जो इन्हें करियर में ऊंचाइयों तक ले जाता है. अपनी कड़ी मेहनत और रणनीतिक सोच के कारण ये जीवन में पर्याप्त धन और सुख-सुविधाएं अर्जित करती हैं. इसके अलावा ये पारंपरिक रास्तों के बजाय नए और अनोखे रास्तों पर चलना पसंद करती हैं.