अष्‍टमी की रात कर लें लाल किताब के ये टोटके, बड़े से बड़ा दुश्‍मन चाटेगा धूल, धन की होगी बरसात

Maha Ashtami Ke Upay: महाष्टमी को मां दुर्गा के देवी महागौरी रूप की पूजा की जाती है. इस दिन देवी मां की पूजा करके उनसे सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. लाल किताब में अष्‍टमी की रात के लिए कुछ ऐसे टोटके बताए गए हैं जो दुश्‍मन को मात दे सकते हैं और धन-दौलत से लेकर बड़ी से बड़ी मनोकामना पूरी कर सकते हैं. ये टोटके कुंडली के ग्रह दोषों को दूर करते हैं, साथ ही तमाम बाधाओं को दूर करके व्यक्ति को सफलता, समृद्धि, और खुशियां देते हैं. जानिए अष्‍टमी की रात के लाल किताब में बताए अचूक टोटके.

अष्‍टमी के टोटके

शत्रुओं पर विजय पाने का टोटका – अपने दुश्‍मन पर विजय पाने के लिए लाल किताब के अनुसार, महाष्टमी की रात को हनुमान जी की मूर्ति के सामने 11 दीपक जलाएं. फिर हनुमान जी को गुड़ और घी का भोग लगाएं. हनुमान चालीसा का पाठ करें और अपनी मनोकामना बताएं. इससे आपके शत्रु परास्त होंगे. यदि शत्रुओं से खतरा है और उसे रक्षा करना चाहते हैं तो एक तांबे के ताबीज में हनुमान जी का चित्र रखें और इसे लाल धागे में पिरोकर अपनी दाहिनी बांह पर पहनें. इससे आपको शत्रुओं से रक्षा मिलेगी.

धन प्राप्ति का टोटका – आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो महाष्टमी की रात मां दुर्गा की पूजा करें. फिर एक लाल कपड़े में 11 लाल सिक्के और 5 लाल मिर्च बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने की जगह पर रखें. समय के साथ धन बढ़ने लगेगा.

संपत्ति पाने का उपाय – यदि संपत्ति का कोई मामला अटका है या ज्‍यादा संपत्ति पाना चाहते हैं तो अष्‍टमी की रात को एक तांबे के लोटे में पानी भरकर उसमें लाल रंग की 7 लौंग और 11 लाल पुष्प डालें. फिर इस लोटे को अपनी तिजोरी या धन रखने की जगह के पास रखें. अगले दिन, इस पानी को किसी पेड़ पर डाल दें. इससे धन-संपत्ति में वृद्धि होने लगेगी.

मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने का उपाय – महाष्टमी की रात को लक्ष्मी जी की विधि-विधान से पूजा करें. इसके साथ ही लाल कपड़े पर लक्ष्मी जी की प्रतिमा स्थापित करें और उन्हें फूल, फल, मिठाई और धूप-दीप अर्पित करें. लक्ष्मी जी के मंत्र “ॐ श्रीं ह्रीं लक्ष्मीं श्रीं निवासाय नमः” का 108 बार जाप करें. मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होंगी और धन प्राप्ति के योग बनेंगे.

नौकरी प्राप्ति का उपाय – यदि करियर में समस्‍या है या मनचाही नौकरी नहीं मिल रही है तो महाष्टमी की रात को, हनुमान जी की पूजा करें. हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और गुड़ अर्पित करें. फिर हनुमान चालीसा का 11 बार पाठ करें. इससे मनचाही नौकरी या पद मिलने के योग बनते हैं.