Ank Jyotish: अंक ज्योतिष सिर्फ अंकों की गणित नहीं, बल्कि जीवन की छिपी हुई संभावनाओं को पढ़ने का एक प्राचीन विज्ञान है. आपके जन्म की तारीख आपके स्वभाव, भविष्य और सफलता के रास्तों का संकेत देती है. कुछ लोग जन्म से ही एक विशेष ऊर्जा लेकर आते हैं जो उन्हें दूसरों से अलग और अधिक भाग्यशाली बनाती है.
मूलांक 7 की पहचान
अंक ज्योतिष के अनुसार, अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 है. इस अंक का स्वामी ‘केतु’ ग्रह को माना जाता है. यह ग्रह जातक को गहरा ज्ञान, आध्यात्मिकता और तेज दिमाग प्रदान करता है.
अपार धन और विलासिता का योग
मूलांक 7 के जातकों पर किस्मत की विशेष मेहरबानी रहती है. इनके जीवन में धन, ऐश्वर्य और सुख-सुविधाओं की कभी कमी नहीं होती. ये न सिर्फ सुख-साधन जुटाते हैं, बल्कि समाज में एक प्रतिष्ठित और प्रभावशाली मुकाम भी हासिल करते हैं.
दूरदर्शिता और निर्णय क्षमता
केतु के प्रभाव की वजह से इन लोगों की छठी इंद्रिय बहुत सक्रिय होती है. ये भविष्य की स्थितियों को भांपने में माहिर होते हैं. इनकी रणनीति और योजनाएं अक्सर सटीक बैठती हैं, जिससे व्यापार और करियर में इन्हें बड़ी सफलताएं मिलती हैं.
रहस्यमयी और गंभीर व्यक्तित्व
इस मूलांक वाले लोगों को समझना हर किसी के बस की बात नहीं होती. ये स्वभाव से थोड़े अंतर्मुखी और रहस्यमयी होते हैं. अपनी भावनाओं और योजनाओं को गुप्त रखना इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है, जिसके कारण इनके प्रतिद्वंदी अक्सर इनसे पीछे रह जाते हैं.
कर्म और संकल्प की शक्ति
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 7 वालों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि ये किस्मत का रोना नहीं रोते. ये जो लक्ष्य ये एक बार तय कर लेते हैं, उसे कड़ी मेहनत और एकाग्रता से प्राप्त करके ही दम लेते हैं. इनकी इच्छाशक्ति ही इन्हें फर्श से अर्श तक ले जाती है.