स्‍ट्रगल कर-करके थक जाते हैं इन तारीखों में जन्‍मे लोग, ‘राहु’ का कहर नहीं छोड़ता पीछा

Mulank 4 wale log : अंक शास्‍त्र में हर मूलांक के जातकों की खासियतें बताई गई हैं क्‍योंकि हर मूलांक का ग्रह स्‍वामी होता है और उस ग्रह का मूलांक के जातकों पर खास प्रभाव भी होता है. आज हम ऐसे मूलांक के बारे में जानते हैं, जिसके जातक राहु के प्रभाव के कारण जीवन में खासा संघर्ष झेलते हैं.

मूलांक 4 पर होता है राहु का प्रभाव
न्‍यूमेरोलॉजी के अनुसार मूलांक 4 के स्‍वामी राहु ग्रह हैं. इसलिए जिन लोगों का जन्‍म किसी भी महीने की 4, 13 या 22 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 4 होता है. मूलांक 4 के जातकों पर राहु का असर होता है, जिससे उन्‍हें कुछ फायदे भी होते हैं और कई नुकसान भी.

पापी ग्रह देते हैं संघर्ष
ज्‍योतिष में राहु को क्रूर ग्रह, पापी ग्रह और मायावी ग्रह कहा गया है. राहु भ्रम पैदा करते हैं, साथ ही इसके प्रभाव से जातक बुरी संगत और नशे में जल्‍दी पड़ जाते हैं. इस कारण अपना जीवन तबाह कर बैठते हैं और कई मुसीबतें झेलते हैं.

जीवन में आते हैं उतार-चढ़ाव
राहु के कारण इन लोगों की जिंदगी में खासे उतार-चढ़ाव आते हैं. वे एक झटके में अमीर तो एक झटके में गरीब हो जाते हैं. साथ ही वे जिद्दी और घमंडी भी होते हैं, जिसके कारण भी उन्‍हें नुकसान होता है.

संघर्ष-चुनौतियां झेलते हैं
राहु के कारण इन जातकों को अपने जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है. कई बार इनकी जिंदगी अभावों में कटती है. साथ ही अलग मिजाज के कारण इनकी आसानी से किसी से बनती भी नहीं है.

मूलांक 4 वालों का करियर
भले ही मूलांक 4 वालों को राहु संघर्ष देता है लेकिन उन्‍हें बड़ी सफलता भी देता है. यदि व्‍यक्ति जुटा रहे तो उसे संघर्ष के बाद छप्‍पर फाड़कर धन-दौलत, ऊंचा पद मिलता है. ये जातक इंजीनियरिंग, कारोबार और विशेष तौर पर राजनीति में खूब सफल होते हैं.