एक से ज्‍यादा रिलेशन बनाते हैं इन तारीखों में जन्‍मे लोग, जवानी तो छोड़िए बुढ़ापे तक पार्टनर को देते हैं धोखा

Mulank 6 wale log: न्‍यमेरोलॉजी के अनुसार मूलांक 6 के जातकों में गजब का आकर्षण होता है. शुक्र ग्रह के प्रभाव से ये लोग खूबसूरत और आकर्षक होते हैं, जिससे लोग आसानी से इनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं.

मूलांक 6
जिन लोगों का जन्‍म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 6 होता है. मूलांक 6 के स्‍वामी शुक्र ग्रह हैं, जो धन-वैभव, विलासिता, प्रेम, सौंदर्य और आकर्षण के कारक ग्रह हैं.

प्रेम के भूखे और महंगी चीजों के शौकीन
मूलांक 6 के जातक शुक्र ग्रह के प्रभाव से प्रेम के भूखे होते हैं. जब लोग इनकी ओर आकर्षित होते हैं, तो वे भी खुद पर काबू नहीं रख पाते हैं. ये जातक फ्लर्टी और पार्टियों के शौकीन होते हैं. इन्‍हें लग्‍जरी लाइफ जीना पसंद होता है. महंगी और बेस्‍ट क्‍वालिटी चीजें ही इस्‍तेमाल करते हैं.

बनाते हैं मल्‍टीपल रिलेशनशिप
मूलांक 6 के अक्‍सर एक से ज्‍यादा रिश्‍ते बना बैठते हैं. यहां तक कि जवानी ही नहीं ढलती उम्र में भी इनकी लव लाइफ जोरों पर रहती है. इस कारण इनके किसी भी उम्र में पार्टनर को चीट करने की आशंका बनी रहती है.

एक से ज्यादा शादी की संभावना
इस कारण ये जातक एक से ज्‍यादा शादियां करते हैं. इनकी लव लाइफ या बार-बार प्रेम में पड़ जाने की आदत के कारण शादीशुदा जिंदगी में समस्‍याएं भी आती हैं.

धन-दौलत के साथ ग्‍लैमर का तड़का
शुक्र ग्रह की कृपा से इन जातकों को धन-दौलत की कमी नहीं होती है और कई जातक बेहिसाब धन-संपत्ति के मालिक बनते हैं. साथ ही वे खूब शोहरत भी पाते हैं. मीडिया, फिल्‍म इंडस्‍ट्री, कला, फैशन जैसे क्षेत्रों में बहुत सफल होते हैं. ये लोग परफ्यूम-डियो का इस्तेमाल बहुत करते हैं. इन्हें फ्रेगरेंसेस का बहुत शौक होता है.