Maa Lakshmi Favorite number: अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ खास तारीखों में जन्मे लोग विशेष भाग्यशाली होते हैं. इन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है जो उन्हें करोड़पति बनाता है. चांदी का चम्मच मुंह में लेकर पैदा होने का मुहावरा तो सभी ने सुना है. ये बात सच है कि कुछ लोग धन-दौलत के मामले में पैदाइशी सौभाग्यशाली होते हैं. इन्हें बिना कुछ किए भी बहुत कुछ हासिल हो जाता है. जानिए ये लकी मूलांक कौनसे हैं.
मां लक्ष्मी की कृपा
इन जातकों पर धन-वैभव की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है. जिससे वे खूब धन-संपत्ति पाते हैं. यदि वे गरीब घर में भी पैदा हों तो भी समय गुजरने के साथ अमीर बन जाते हैं. फिर इनके जीवन में पैसों की कमी नहीं होती है.
अमीर मूलांक
ये मूलांक हैं – मूलांक 5 और मूलांक 6. मूलांक 5 और मूलांक 6 के जातकों को अंकज्योतिष में भाग्यशाली माना जाता है. ये लोग अपनी जिंदगी में खूब पैसा कमाते हैं. कई बार तो इन्हें आसानी से विरासत में ही धन-दौलत मिल जाती है. ये जातक जीवन में खूब सफलता पाते हैं.
मूलांक 5 और मूलांक 6
जिन लोगों को जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 5 होगा. वहीं जिन लोगों का मूलांक किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 6 होता है. मूलांक 5 के स्वामी बुध ग्रह हैं जो बुद्धि, व्यापार, धन के कारक हैं. वहीं मूलांक 6 के स्वामी शुक्र ग्रह हैं जो धन-वैभव, विलासिता के कारक हैं.
दोनों ग्रह लुटाते हैं धन
ये दोनों ग्रह इन जातकों पर धन लुटाते हैं. साथ ही ऊंचाइयों पर पहुंचाते हैं. इन जातकों को बड़ी कामयाबी मिलती है और वे आलीशान जिंदगी जीते हैं.