चांदी का चम्मच लेकर पैदा होते हैं इस मूलांक के लोग, राजयोग का भोगते हैं सुख,धन होता है प्रचुर

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार हर व्यक्ति का भाग्य उसकी जन्मतिथि से जुड़े मूलांक पर निर्भर करता है. हर मूलांक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है और जीवन की दिशा उसी के अनुसार निर्धारित होती है.

चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने वाले

कुछ मूलांक वाले जातकों को जीवन में कठिन संघर्ष करना पड़ता है, तो कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें जन्म से ही सुख-समृद्धि, वैभव और खुशहाली का वरदान मिलता है. इन्हें ही कहा जाता है – “चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए लोग”. आइए जानते हैं कि किस मूलांक के जातक चांदी का चम्मच लेकर पैदा होते हैं.

मूलांक 6 भाग्यशाली और ऐश्वर्य संपन्न

अंकज्योतिष के अनुसार मूलांक 6 वाले जातक सबसे भाग्यशाली माने जाते हैं. इसका स्वामी ग्रह शुक्र है, जिसे भोग-विलास, प्रेम, कला और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है. शुक्र की कृपा से ऐसे लोग जन्म से ही आकर्षक व्यक्तित्व और ऐश्वर्य प्राप्त करते हैं.

शुक्र का वरदान

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह इन जातकों को विलासिता, धन, सुंदर घर और भौतिक सुख प्रदान करता है. इन्हें सामान्य लोगों की तुलना में अधिक अवसर और आरामदायक जीवन मिलता है. ये लोग राजा जैसा सुख और ऐश्वर्य भोगते हैं.

सुख और समृद्धि का प्रतीक

अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मूलांक 6 वाले लोग आमतौर पर अच्छी आर्थिक स्थिति वाले परिवार में जन्म लेते हैं या फिर जल्दी ही समृद्धि प्राप्त कर लेते हैं. इनके जीवन में धन और ऐश्वर्य की कमी नहीं रहती. घर में धन का अंबार लगा होता है.

आकर्षक व्यक्तित्व

अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मूलांक 6 वालों का व्यक्तित्व स्वाभाविक रूप से प्रभावशाली और आकर्षक होता है. लोग इनके व्यक्तित्व और व्यवहार से प्रभावित होकर इनकी ओर आकर्षित होते हैं.

अवसरों की प्रचुरता

अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मूलांक 6 वाले जातकों के जीवन में सफलता और अवसर आसानी से ही आते हैं. इन्हें आगे बढ़ने के लिए बहुत कठिन संघर्ष नहीं करना पड़ता. ये बड़ी से बड़ी मुश्किलों को भी हंसते हुए पार करते हैं.

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.