​नए साल में आपको कंगाल बना देगी ये वास्तु गलतियां, हो जाएं सावधान

New Year 2026 Vastu Tips: नया साल शुरू होने जा रहा है। ऐसे में नया साल आपके जीवन में नई उम्मीदें, खुशियां और तरक्की लेकर आता है। ऐसे समय में घर का वातावरण सकारात्मक रखना जरूरी है, क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारी छोटी गलती भी जीवन में बड़े प्रभाव डालती हैं। खासकर हमारे जूते-चप्पल से जुड़ी लापरवाहियां नए साल में धन हानि और कंगाली तक पहुंच सकती है। सभी जानते हैं साल 2026 में जूते-चप्पल से जुड़ी गलतियां आपको प्रभावित करें तो इससे बचने के लिए आपको सावधान रहना होगा।

वास्तु के अनुसार मुख्य द्वार के सामने जूते-चप्पल रखना बेहद अशुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और मां लक्ष्मी आपके घर में नहीं रहती है। ऐसे में नए साल में घर का मुख्य द्वार साफ-सुथरा रखें। पुराने या फटे फुटवियर या अन्य चीजें घर में आर्थिक बाधाएं पैदा करते हैं। नए साल से पहले ऐसे सभी टूटे जूते-चप्पल घर से निकाल दें।

पवित्र स्थानों के पास जूते रखना वास्तु दोष है। ऐसा करने से घर में अशांति, तनाव और धन-संबंधी समस्याएं बढ़ती हैं। पूजा स्थल और तुलसी के आस-पास का स्थान पवित्र रखना होगा। पलंग के नीचे जूते रखने से चिंता और आर्थिक अस्थिरता बढ़ती है। बिस्तर के नीचे सिर्फ साफ चीजें रखनी होगी। आपके घर के आंगन में जगह-जगह बिखरे हुए जूते ऊर्जा को असंतुलित करते हैं और आपको तनाव में जकड़ते है। गंदे जूते घर में लाने से परिवार में स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें बढ़ती हैं। घर में आने से पहले जूतों को साफ या पोंछकर प्रवेश करें।