नई दिल्ली। दीवाली का पर्व बहुत ही शुभ माना जाता है। इस त्योहार को कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। इस खास अवसर पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवी लक्ष्मी की पूजा करने से भक्त को जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। इस दिन दीपक (Deepak Ke Upay) जलाना भी बेहद शुभ माना जाता है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
ऐसा माना जाता है कि दीवाली (Diwali 2025) पर दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि दीवाली के दिन किन जगहों पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी का आगमन होगा।
जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति
दीवाली के दिन तुलसी के पास दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पास दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
नहीं होगी धन की कमी
इसके अलावा घर के आंगन में भी दीपक जलाना चाहिए। इससे व्यक्ति को कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है और जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
बिगड़े काम होंगे पूरे
दीवाली के दिन मंदिर में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने दीपक जलाएं। आरती करने के बाद मंत्रों का जप करें। मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए कामना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा से बिगड़े काम पूरे होते हैं और धन में अपार वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में नई रोशनी आती है।
घर में होगा सकारात्मक ऊर्जा का आगमन
दीवाली पर घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से धन-समृद्धि में वृद्धि होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।
नहीं होगी अन्न की कमी
इसके अलावा दीवाली पर रसोई में भी दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से देवी अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है और अन्न के भंडार भरे रहते हैं।