Ture Love: कई बार हमारे मन में सवाल उठता है कि कुछ लोग सच्चे दिल से रिश्ते निभाने के बावजूद क्यों बार-बार प्रेम में असफल हो जाते हैं. इसका उत्तर अंक ज्योतिष में छिपा हो सकता है. यह प्राचीन विद्या व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर उसके स्वभाव, विचार और जीवन के अनुभवों की गहराई से पड़ताल करती है.
कैसे निकालें अपना मूलांक?
मूलांक पता करना बहुत आसान है. अपनी जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर उसका एकल अंक निकालें. जैसे- यदि जन्मतिथि 14 है, तो 1 + 4 = 5 होगा. यानी मूलांक 5. इसी तरह 5 और 23 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक भी 5 होगा. यह अंक बुध ग्रह से संबंधित माना जाता है, जो बुद्धिमत्ता, तर्क और संचार क्षमता का प्रतीक है.
होते हैं चालाक
मूलांक 5 वाले व्यक्ति बेहद समझदार और निर्णय लेने में तेज होते हैं. परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, ये जल्दी खुद को ढाल लेते हैं. इनकी सोच स्पष्ट होती है और बातों में गहराई होती है. यही वजह है कि लोग अक्सर इनकी राय पर भरोसा करते हैं.
व्यापार और करियर में सफलता
नए प्रयोग करना और जोखिम उठाना इनकी आदत होती है. पारंपरिक तरीकों की बजाय ये नए रास्ते तलाशने में विश्वास रखते हैं. यही वजह है कि व्यापार और बिजनेस में ये लोग बड़ी सफलता हासिल करते हैं. इनकी रणनीतिक सोच और प्लानिंग इन्हें हर चुनौती से उबार देती है.
बातचीत की कला में निपुण
मूलांक 5 वालों को शब्दों का खेल अच्छी तरह आता है. ये जब बोलते हैं तो सामने वाला प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाता. चाहे बड़ी सभा हो या व्यक्तिगत बातचीत, ये अपनी अभिव्यक्ति की ताकत से सबका ध्यान आकर्षित कर लेते हैं.
प्रेम जीवन में अस्थिरता
जहां करियर में ये लोग चमक बिखेरते हैं, वहीं प्रेम जीवन में स्थिरता कम दिखाई देती है. इनके रिश्ते लंबे समय तक नहीं टिक पाते. कई बार ये जल्दी ऊब जाते हैं या परिस्थितियों के कारण संबंध टूट जाते हैं. इन्हें सच्चा और स्थायी प्रेम मिलने में अक्सर देर हो जाती है.
जल्दी संभल जाना इनकी ताकत
हालांकि दिल टूटने पर ये दुखी जरूर होते हैं, लेकिन ज्यादा देर तक उदास नहीं रहते. खुद को संभालकर फिर से आगे बढ़ जाना इनकी खासियत है. यही सकारात्मक दृष्टिकोण इन्हें बार-बार नए मौके दिलाता है और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.