Astro Tips : आमतौर पर एक-दूसरे से चीजें शेयर करना अच्छा माना जाता है. लेकिन कौनसी चीजें शेयर करनी चाहिए और कौनसी नहीं, ये पता होना जरूरी है. वरना गलत चीजों की अदला-बदली या दूसरों की चीजें मांगकर उपयोग करना भारी पड़ सकता है. ये गलती आपको कंगाल कर सकती है, सौभाग्य को दुर्भाग्य में बदल सकती है, बीमारियों का शिकार बना सकती है. ऐसे में ये गलती कभी नहीं करनी चाहिए. जानिए दूसरों से मांगकर या शेयर करके किन चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए.
दूसरों की ये चीजें ना करें उपयोग
वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में बताया गया है कि दूसरों की कुछ चीजे मांगकर पहनना बहुत बड़ी गलती साबित हो सकता है.
घड़ी – घड़ी सिर्फ समय नहीं बताती है, बल्कि उसे पहनने वाला का वक्त कैसा चल रहा है, इस पर भी असर डालती है. यदि आप किसी व्यक्ति की घड़ी मांगकर पहनते हैं और वो व्यक्ति कोई परेशानी में है, उसका समय ठीक नहीं चल रहा है तो इसका नकारात्मक असर आप पर पड़ सकता है. इसी तरह अपनी घड़ी भी किसी और को पहनने देने से बचें.
कपड़े – दूसरों के कपड़े पहनना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है. दूसरों के कपड़े पहनने से या अपने कपड़े दूसरों को पहनने देने से इंफेक्शन होता है. स्क्नि प्राब्लम हो सकती है. कपड़ों में हमारी ऊर्जा होती है, दूसरों के कपड़े पहनने या अपने कपड़े दूसरों को देने से व्यक्ति की ऊर्जा पर बुरा असर पड़ता है. यदि मजबूरी में ऐसा करना पड़े तो कपड़े अच्छी तरह धोने और नमक के पानी में भिगोकर सुखाने के बाद ही इस्तेमाल करें.
ज्वैलरी – इसी तरह अपनी अंगूठी, मंगलसूत्र जैसे गहनें ना तो किसी को पहनने के लिए दें और ना ही पहनें. धातु, रत्न आदि का ग्रहों से संबंध होता है और जरूरी नहीं है कि सभी को ये सूट करें, ऐसे में दूसरों से इनकी अदला-बदली करने से बचें. वरना कुंडली में ग्रहों का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है.
जूते-चप्पल – जूते और चप्पल का संबंध शनि ग्रह से होता है और दूसरों के जूते-चप्पल पहनने या अपने फुटवियर्स दूसरों को देने से शनि नाराज होते हैं. घर में गरीबी आती है, बेवजह के कष्ट झेलने पड़ते हैं. कामों में रुकावटें आती हैं. बनते काम बिगड़ने लगते हैं.