मध्य प्रदेश में 11 घरों में मिले गोवंश के अवशेष, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर, एक गिरफ्तार

Remains of cows found in 11 houses in Madhya Pradesh, bulldozers run on the houses of the accused, one arrested
Remains of cows found in 11 houses in Madhya Pradesh, bulldozers run on the houses of the accused, one arrested
इस खबर को शेयर करें

मंडला: मध्य प्रदेश के मंडला में शुक्रवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भैंसवाही गांव में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को गांव के 11 घरों में गोवंश के अवशेष मिले। इनमें गोवंश की हड्डी, चर्बी समेत अन्य अवशेष बरामद हुए। पुलिस ने इस संबंध में 11 लोगों पर केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी 10 आरोपी रात में अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। वहीं, शनिवार को पुलिस प्रशासन ने राजस्व विभाग के साथ मिलकर आरोपियों के मकान को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसवाही में 11 मकानों पर पुलिस की छापेमारी के दौरान 150 से ज्यादा गोवंश के अवशेष मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मंडला पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि भैंसवाही गांव से गौ तस्करी के साथ उनके मांस की तस्करी की जा रही हैं। सूचना के आधार पर मंडला के एसपी और नैनपुर के एसडीओपी ने पुलिस टीम के साथ गांव में दबिश देकर भारी मात्रा में गोवंश के अवशेष किए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 10 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। गांव में एसपी रजत सकलेचा समेत भारी पुलिस बल तैनात है।

शनिवार को पुलिस और प्रशासन ने आरोपियों के अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई की। दोपहर 2 बजे तक 3 घरों पर बुलडोजर चला। बाकी के 8 घर और गिराए जाएंगे। पुलिस ने इस मामले में 11 एफआईआर दर्ज की हैं। मंडला के नैनपुर के भैसवाही गांव में आरोपियों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। यहां अवैध कत्लखाने चलाए जा रहे थे।

एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ग्राम भैसवाही पहुंची थी। भैंसवाही में पुलिस बल ने घरों की तलाशी ली थी। यहां 11 घरों में गौवंश के अवशेष मिले हैं। सभी को जब्त किया गया है। तलाशी के दौरान यहां 150 किलो गोवंश मिला है। 85 गोवंश को गोशाला में पहुंचाया गया है।