उत्तराखंड में रोडवेज बसों का सफर हुआ महंगा: नई दरें लागू, पढ़ें पूरी सूची

इस खबर को शेयर करें

राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की ओर से किराये की दरें तय करने के साथ ही परिवहन निगम ने भी रोडवेज बसों का किराया बढ़ा दिया है। देर रात ही निगम ने नई दरें अपडेट कर दीं। इसी हिसाब से शनिवार को सुबह से ही किराया वसूली की गई।

परिवहन निगम ने अलग-अलग रूटों पर प्रति किलोमीटर प्रति यात्री के हिसाब से किराया बढ़ोतरी की है। मैदानी रूटों पर कम और पर्वतीय मार्गों पर ज्यादा किराया बढ़ोतरी हुई है। कई जगहों पर टोल टैक्स की वजह से और ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।

किराये की नई दरें शनिवार को रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए भारी बनी रहीं। रोजमर्रा रूटों पर यात्रा करने वाले लोग भी किराया बढ़ोतरी को लेकर नाराज नजर आए। कई लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर भी की है।

दून से कहां तक कितना किराया बढ़ा
कहां से कहां पहले किराया अब किराया कितनी बढ़ोतरी
दून-पिथौरागढ़ 820 1008 188
दून-रानीखेत 595 690 95
दून-हरिद्वार 100 120 20
दून-ऋषिकेश 80 95 15
दून-मसूरी 65 80 15
दून-रुड़की 105 115 10
दून-अल्मोड़ा 610 705 95
दून-हल्द्वानी साधारण 440 500 60
दून-हल्द्वानी वॉल्वो 1145 1402 257
दून-लोहाघाट 705 820 115
दून-हल्द्वानी एसी जनरथ 604 683 79
दून-लुधियाना साधारण 370 375 05
दून-नैनीताल 510 590 80
दून-श्रीनगर 280 335 55
दून-टनकपुर 545 625 80
दून-टनकपुर एसी जनरथ 725 840 115
दून-कोटद्वार 215 240 25
अन्य राज्यों के लिए कितनी बढ़ोतरी
कहां से कहां पहले किराया अब किराया बढ़ोतरी रु
दून-लखनऊ 735 765 30
दून-कानपुर 720 745 25
दून-गुरुग्राम साधारण 395 410 15
दून-गुरुग्राम वॉल्वो 888 967 79
दून-मुरादाबाद 320 350 30
दून-चंडीगढ़ साधारण 295 310 15
दून-चंडीगढ़ वॉल्वो 595 625 30
दून-दिल्ली साधारण 360 375 15
दून-दिल्ली वॉल्वो 808 888 80
दून-दिल्ली एसी जनरथ 499 499 26
दून-फरीदाबाद 380 395 15
दून-सहारनपुर 95 110 15
दून-जयपुर 882 903 21
दून-कटरा वॉल्वो 1602 1665 63
दून-जम्मू वॉल्वो 1439 1502 63