24 घंटे में ही ठंडी पडी संजीव बालियान और संगीत सोम की जंग! सोम ने मारी पलटी-जानें पूरी खबर

Muzaffarnagar. The verbal war between former Union Minister of State Dr. Sanjeev Balyan and former Sardhana MLA Sangeet Som seemed to be cooling down today.
Muzaffarnagar. The verbal war between former Union Minister of State Dr. Sanjeev Balyan and former Sardhana MLA Sangeet Som seemed to be cooling down today.
इस खबर को शेयर करें

मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान और सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम की जुबानी जंग आज ठंडी पडती दिखाई दी। एक ओर जहां डॉ संजीव बालियान ने संगीत सोम पर कुछ भी कहने से मना कर दिया वहीं, संगीत सोम ने भी संजीव बालियान की अवैध संपत्ति के दावे वाले प्रेम नोट से पल्ला झाड लिया। आखिर 24 घंटे में ही दोनों नेताओं के सुर कैसे बदल गये ये चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि बीजेपी आलाकमान ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने दोनों नेताओं को सार्वजानिक बयानबाजी न करने को कहा है।

संगीत सोम के बयान पर ये बोले संजीव बालियान

पार्टी कार्यालय पर डॉ. बालियान ने पूर्व विधायक संगीत सोम की ओर से लगाए गए आरोपों पर नो कमेंट कहा। बालियान बोले कि सोम जो कह रहा है, कहने दो। मैं कुछ नहीं कहूंगा। बालियान ने कहा कि हम चुनाव हारे हैं, हौसला नहीं हारे। हार की जिम्मेदारी वह खुद लेते हैं।

संगीत सोम ने भी मार दी पलटी

संगीत सोम की प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को प्रेस नोट बांटे गए, जिसमें पूर्व राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान पर संगीन आरोप लगाए गए हैं। उन पर अपने कार्यकाल के दौरान अकूत संपत्ति अर्जित करने, भ्रष्टाचार में लिप्त रहने, आस्ट्रेलिया में जमीन खरीदने, हरियाणा में हुए पूर्व विधायक नफे सिंह हत्याकांड के आरोपियों को संरक्षण देने समेत 20 संगीन आरोप लगाए हैं। संगीत सोम के लेटर पैड से प्रेस नोट बांटे गए। संगीत सोम का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि इस दौरान कौन यहां पर आकर यह प्रेस नोट बांट गया।
क्या था प्रेस नोट में
1. बालियान ने पांच वर्षों के कार्यकाल में अवैध तरीके से विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार किया है। नजदीकी लोगों द्वारा की जा रही गुंडागर्दी के माध्यम से हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है।
2. श्रीराम पोटास फैक्टरी का खाद्य का सैंपल फेल होने के बाद भी धड़ल्ले से बिकता रहा है। सरकारी पद के अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर खाद्य कम्पनी इफको को अपनी कम्पनी का काॅन्ट्रेक्ट कराकर करोड़ों की कमाई की गई।
3. लोकसभा क्षेत्र के तालाबों की खुदाई के नाम पर भ्रष्टाचार किया। इसकी जांच होनी चाहिए।
4. जानसठ, शुक्रताल के शुक्रतीर्थ में 2023 में 600 बीघा और 200 बीघा जमीन अपने नजदीकियों के नाम से खरीदी गई।
5.डेयरी विभाग के मंत्री पद का लाभ लेते हुए मुजफ्फरनगर के ग्राम बहेड़ी में दूध का चिलर प्लांट लगवाया।
6. बालियान के माता-पिता गत वर्ष दो बार आस्ट्रेलिया दौरे पर गए। बड़े पैमाने पर जमीन खरीदी गई।
7. फरवरी 2024 इनेलो के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की हत्या में भी डाॅ. बालियान का नाम जोड़ा गया था। उन पर हमलावरों को संरक्षण व पीड़ित के परिजनों पर झूठे मुकदमे लगवाने का आरोप लगा था।
8-संजीव बालियान की गौरव स्वरुप के साथ बेगराजपुर में एथेनॉल के प्लांट में साझेदारी है जिसके कारण गौरव की पत्नी मीनाक्षी स्वरुप को चेयरमैन टिकट दिलाया गया और कर्मठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई।