मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, आगामी दिनों में और बढ़ेगी ठिठुरन

Severe cold hits Madhya Pradesh, chill will increase further in coming days
Severe cold hits Madhya Pradesh, chill will increase further in coming days
इस खबर को शेयर करें

भोपाल ; मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। रात के साथ साथ अब दिन में भी तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार प्रदेश में अब रातें और सर्द होगी। इसके साथ ही आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने का एहसास होगा। प्रदेश मे उत्तरी हवाओं के रुख में तेजी के चलते सर्द हवाओं की गति 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की जा रही है, जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। इसी वजह से प्रदेश के सभी जिलों का न्यूनतम तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही दर्ज हुआ।

राजगढ़ जिले में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान राजगढ़ जिले में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उमरिया में 7.5, मलाजखंड में 9.8, सतना में 9.4, रीवा में 8.69, गांव में 8 मंडल में 9.2, जबलपुर में 9.1, छिंदवाड़ा में 10.5, उज्जैन में 11.2, रायसेन में 9.8, पचमढ़ी में 8.4, ग्वालियर में 9.3, इंदौर में 13.8, भोपाल में 11.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

कैसे रहे पिछले 24 घंटे

अगर हम प्रदेश के पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड वाला जिला राजगढ़ रहा. इस जिले में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि उमरिया का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रहा. इसके अलावा मलाजखंड का तापमान 9.8 डिग्री और सतना का न्यूनतम तापमान 9.4 और रीवा का 8.69 और जबलपुर का तापमान 9.1 दर्ज किया गया. इसके अलावा राजधानी भोपाल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में यहां का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

3 से 4 दिन मौसम का मिजाज यूहीं बना रहेगा

मध्यप्रदेश मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी कोई मजबूत वेदर सिस्टम सक्रिय नही है, जिसके कारण अभी प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है और हवाओं का रुख भी बदला हुआ है. यही कारण है कि अब उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाएं तेजी से रफ्तार पकड़ रही है और प्रदेश में रात के तापमान को तेजी से गिरा रही हैं. इसके साथ ही अब आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी इसका असर देखने को मिलेगा और साल के अंत तक प्रदेश में ठिठुरन वाली ठंड पड़ने की आशंका जताई जा रही है. एमपी मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल 3 से 4 दिन मौसम का मिजाज यूहीं बना रहेगा। अगले हफ्ते से नए वेदर सिस्टम के सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम में फिर परिवर्तन देखने को मिलेगा।