शनिवार के इस उपाय से शनिदेव होंगे प्रसन्न, जीवन में आएगी खुशियों की बहार, मिलेगी सुख-शांति

Shanidev will be happy with this remedy on Saturday, happiness will come in your life, you will get peace and happiness
Shanidev will be happy with this remedy on Saturday, happiness will come in your life, you will get peace and happiness
इस खबर को शेयर करें

Shanivar ke Upay: हिन्दू धर्म में शनिवार का दिन कर्मफलदाता शनिदेव को समर्पित होता है. ये दिन न्यायदेव को प्रसन्न करने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. मान्यता है कि जिस भी व्यक्ति पर शनिदेव की कृपा होती है उसको जीवन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता और धन की कमी नहीं होती है. वहीं, अगर शनिदेव व्यक्ति से प्रसन्न न होतो जीवन में परेशानियों का पहाड़ टूट पड़ता है और धन की कमी भी काफी देखने को मिलती है. आप भी शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शनिवार के दिन ये उपाय जरूर अपनाएं.

शनिवार का उपाय
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आप शनिवार को विधि विधान से शनि स्तोत्रम का पाठ श्रद्धाभाव से करें. ये करने से शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहेगी और शनि के प्रकोप से मुक्ति मिल जाएगी.

शनि स्तोत्रम

नम: कृष्णाय नीलाय शितिकण्ठ निभाय च।

नम: कालाग्निरूपाय कृतान्ताय च वै नम:।।

नमो निर्मांस देहाय दीर्घश्मश्रुजटाय च।

नमो विशालनेत्राय शुष्कोदर भयाकृते।।

नम: पुष्कलगात्राय स्थूलरोम्णेऽथ वै नम:।

नमो दीर्घाय शुष्काय कालदंष्ट्र नमोऽस्तु ते।।

नमस्ते कोटराक्षाय दुर्नरीक्ष्याय वै नम:।

नमो घोराय रौद्राय भीषणाय कपालिने।।

नमस्ते सर्वभक्षाय बलीमुख नमोऽस्तु ते।

सूर्यपुत्र नमस्तेऽस्तु भास्करेऽभयदाय च।।

अधोदृष्टे: नमस्तेऽस्तु संवर्तक नमोऽस्तु ते।

नमो मन्दगते तुभ्यं निस्त्रिंशाय नमोऽस्तुते।।

तपसा दग्ध-देहाय नित्यं योगरताय च।

नमो नित्यं क्षुधार्ताय अतृप्ताय च वै नम:।।

ज्ञानचक्षुर्नमस्तेऽस्तु कश्यपात्मज-सूनवे।

तुष्टो ददासि वै राज्यं रुष्टो हरसि तत्क्षणात्।।

देवासुरमनुष्याश्च सिद्ध-विद्याधरोरगा:।

त्वया विलोकिता: सर्वे नाशं यान्ति समूलत:।।

प्रसाद कुरु मे सौरे वारदो भव भास्करे।

एवं स्तुतस्तदा सौरिर्ग्रहराजो महाबल:।।

करें इन मंत्रों का जाप

1. ॐ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥
2. ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः
3. ॐ शं शनैश्चराय नमः

रखें इन बातों का ध्यान
– शनिवार को कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है.
– शनिवार को भूलकर भी मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए.
– इस दिन किसी का भी अपमान न करें.
– शनिवार के दिन कोयला, नमक, चमड़ा, जूते, काले तिल, काली उड़द खरीदने से बचें.