Share Market में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 126 अंक लुढ़का, निवेशकों के 28,000 करोड़ डूबे

इस खबर को शेयर करें

Share Market Update: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 13 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 125 अंक गिर गया। वहीं निफ्टी फिसलकर 19,750 पर आ गया। ऑटो, रियल्टी और आईटी शेयरों में सबसे अधिक गिरावट रही। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों के आज करीब 28 हजार करोड़ रुपये डूब गए। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 125.65 अंक या 0.19% फिसलकर 66,282.74 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 42.95 अंक या 0.22% की गिरावट के साथ 19,751.05 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के 28 हजार करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 13 अक्टूबर को बढ़कर 321.79 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 12 अक्टूबर को 322.07 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 28 हजार करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 28 हजार करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 12 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। इसमें से एक्सिस बैंक (Axis Bank) का शेयर 2.33 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा इंफोसिस (Infosys), भारतीय स्टेट बैंक (SBI), विप्रो (Wipro) और जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के शेयरों में 1.30 फीसदी से लेकर 2.24 फीसदी तक की गिरावट देखी गई।

1,866 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,820 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,799 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,866 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 155 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 279 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 23 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।