राजस्थान में आसमान साफ, सुबह-शाम छाने लगीं सर्दियां, जैसलमेर गर्म और अलवर ठंडा शहर

Sky clear in Rajasthan, winters started pouring in morning and evening, Jaisalmer hot and Alwar cold city
Sky clear in Rajasthan, winters started pouring in morning and evening, Jaisalmer hot and Alwar cold city
इस खबर को शेयर करें

जयपुर : दिवाली बीत गई। इसके साथ की राजस्थान के मौसम में बदलाव दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सच साबित हुआ। दिवाली से बाद राज्य में सुबह-शाम के वक्त लोगों को गुलाबी सर्दी का एहसास होने लगा है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाने लगी है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, राजस्थाना में आज आसमान साफ रहेगा। जयपुर में आज सुबह का तामपमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौमस विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, जयपुर का आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बीती रात के तापमान में करीब 1 से 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई, तो वहीं, करीब आधा दर्जन जिलों में करीब 2 से 3 डिग्री तक रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिन राज्य में जैसलमेर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। जैसलमेर का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियम और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे ठंडे शहर की बात करें तो अलवर का तापमान अन्य जिलों की तुलना में कम रहा। अलवर में बीते दिन अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान में चल रहीं उत्तर पश्चिमी हवाएं
मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इससे मौसम शुष्क और आसमान साफ रहने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिन-रात के तापमान में और गिरावट दर्ज होने का अनुमान है। तापमान में लगातार हो रही गिरावट के कारण मौसम ठंडा बना हुआ है। शेखावाटी अंचल पर इसका असर खास तौर पर दिखने लगा है। माना जा रहा है कि इस बार भी यहां सर्दी ज्यादा पडने की संभावना है।