भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नियम कि मानें तो कोई भी इंसान 70 सालों के बाद बीसीसीआई के अध्यक्ष पद पर नहीं रह सकता है. ऐसे में 2022 से बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे रोजर बिन्नी को ये पद छोड़ना पड़ा. सवाल ये है की अब नया अध्यक्ष कौन बनेगा? इसी बीच भारत के महान खिलाड़ी क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम सामने आ रहा था. माना जा रहा था सचिन बीसीसीआई के अगले प्रेसिडेंट हो सकते हैं, उन्हें मैनेज करने वाली कंपनी ने सभी दावे को खारिज करते हुए बयान दिया है.
‘सब फिजूल है’
सचिन की कंपनी एसआरटी स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने कहा, ” हमें हाल ही में उन रिपोर्ट्स के बारे में पता लगा है, जिसमें ये दावा किया गया कि सचिन तेंदुलकर बीसीसीआई के अगले प्रेसीडेंट होंगे. बता दें कि ये सब महज अफवाह है. ऐसा कुछ भी नहीं है और हम सभी से रिक्वेस्ट करना चाहेंगे फालतू की अफवाहों पर विश्वास ना करें. अगर ऐसा कुछ होता है तो हम आपको जरूर सूचित करेंगे.”
बड़े पदों का होना है सिलेक्शन
ये स्टेटमेंट प्रेसिडेंट के चुनाव से कुछ ही दिन पहले आई है. 28 सितंबर को बीसीसीआई का चुनाव होगा. इसी दिन एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा. इस चुनाव में प्रेसिडेंट के साथ-साथ और भी कई बड़े पदों का सिलेक्शन होना है. इनमें से एक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के चेयरमैन पद का भी है.
ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी
सचिन तेंदुलकर दुनिया के महानतम बल्लेबाजों हैं. उनके जैसा खिलाड़ी क्रिकेट जगत में शायद ही कभी आएगा. सचिन टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. वे इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 15921 रन और वनडे क्रिकेट में 18426 रन हैं.