स्मृति मंधाना से टली शादी, अब एक्स गर्लफ्रेंड की फोटो हो रही है वायरल, घुटनों पर बैठ कर किया था प्रपोज!

Smriti Mandhana Palash Muchhal: भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. शादी पोस्टपोन होने की खबरों के बीच अब सोशल मीडिया पर एक नया ट्विस्ट सामने आ गया है. पलाश की एक्स गर्लफ्रेंड के साथ उनका पुराना प्रपोजल फोटो तेजी से वायरल हो रहा है.

पलाश मुच्छल का प्रपोजल
भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी की तैयारियां जोरो शोरों से चल रही थी. शादी के फंक्शंस के बीच अचानक स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आने से शादी को बीच में ही रोक दिया गया. शादी कैंसिल होने की बीच सोशल मीडिया पर पलाश मुच्छल को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इसी बीच पलाश मुच्छल और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड का प्रपोजल वाली फोटो और वीडियों तेजी से वायरल हो रहे हैं.

टल गई शादी
भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार हलचल मची हुई है. शादी तो 23 नवंबर 2025 को होने वाली थी पर फिलहाल के लिए शादी टाल दी गई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक और मोड़ सामने आ गया है जिसने पूरी कहानी को और भी चर्चाओं में डाल दिया है

प्रपोज
सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल है जिसमें पलाश मुच्छल घुटनों पर बैठकर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड बिरवा शाह को प्रपोज करते दिख रहे हैं. एक तरफ पलाश की पुरानी तस्वीरे सामने आई हैं तो दूसरी तरफ उनके कुछ पुराने चैट्स भी वायरल हो रहे हैं.

प्रपोजल चर्चा में
कई सालों पहले पलाश मुच्छल ने बिरवा शाह को बड़े रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था. उनका ये वीडियो पहली बार उसी साल चर्चा में आया था जब बिरवा शाह मुंबई में मेडिकल की स्टूडेंट थीं. शादी टलने के बाद एक बार फिर से उनका ये प्रपोजल चर्चा में आ गया है. कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि पलाश ने ठीक उसी तरह घुटने पर बैठ कर बिरवा को भी प्रपोज किया था जैसे उन्होंने स्मृति मंधाना को किया है.

चैट्स भी वायरल
शादी टल जाने के बाद मंधाना के इंस्टाग्राम से फंक्शन की फोटोज हटा दी है. इसके बाद पलाश के कई पुराने चैट्स भी वायरल हो रहे हैं जिसमें वो किसी लड़की से स्विमिंग के लिए चलने के लिए कहते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके बाद अटकले लगाई जा रही हैं कि पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना को चीट किया है.