IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले टीम इंडिया की ताकत अचानक दोगुनी हो गई है. टी20 इंटरनेशनल सीरीज से ठीक पहले सबसे बड़े मैच विनर बल्लेबाज की टीम इंडिया में एंट्री हुई है. बात दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज 9 दिसंबर यानी कल से होगा. पहला टी20 इंटरनेशनल मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में कल शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.
टीम इंडिया की ताकत अचानक हो गई दोगुनी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस अहम टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले उपकप्तान शुभमन गिल भुवनेश्वर में टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान शुभमन गिल गर्दन में चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर हो गए थे. शुभमन गिल अब पूरे जोश के साथ टीम इंडिया में वापसी कर चुके हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज में शुभमन गिल खेलने के लिए बेताब हैं. शुभमन गिल को फिटनेस क्लीयरेंस के आधार पर कल कटक में होने वाले पहले टी20 मैच के लिए चुना जा सकता है.
टी20 सीरीज में खेलेगा धाकड़ बल्लेबाज
पता चला है कि साउथ अफ्रीका पिछले महीने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान लगी गर्दन की चोट से पूरी तरह ठीक हो गए हैं. शुभमन गिल पूरी तरह फिट हैं और टी20 सीरीज के लिए तैयार हैं. यह बात खुद हेड कोच गौतम गंभीर ने कन्फर्म की. शनिवार रात विशाखापत्तनम में तीसरे और आखिरी वनडे के बाद गौतम गंभीर ने कहा था, ‘हां, शुभमन वापसी करने के लिए तैयार हैं, इसीलिए उन्हें चुना गया है. वह फिट हैं, ठीक हैं, और खेलने के लिए बेताब हैं.’
हार्दिक पांड्या को लेकर भी बड़ा अपडेट
इसी बीच टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी मैच के लिए भुवनेश्वर पहुंच गए हैं. भारत और साउथ अफ्रीका टीमों के कई सदस्य रविवार सुबह चार्टर्ड फ्लाइट से विशाखापत्तनम से आए थे. हालांकि, शुभमन गिल बाद में आए, क्योंकि वह वनडे टीम का हिस्सा नहीं थे. इस बीच लोकल मीडिया ने बताया कि हार्दिक पांड्या रविवार शाम को मैच की जगह कटक के बाराबती स्टेडियम में क्लोज्ड डोर प्रैक्टिस के लिए गए थे. वह शहर में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ियों में से थे.