IND vs AUS 3rd ODI: ऑस्ट्रेलियाई दौरे के बीच में ही टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. भारत की वनडे टीम से अचानक एक स्टार खिलाड़ी बाहर हो आया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खुद इस बात का ऐलान किया है. टीम इंडिया का एक खिलाड़ी चोटिल होकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच से बाहर हो गया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 0-2 से पीछे है. भारत सीरीज गंवा चुका है. ऐसे में सम्मान बचाने के लिए मेहमान टीम को इस अंतिम मैच में जीत दर्ज करनी होगी.
भारत की वनडे टीम से अचानक बाहर हुआ ये खिलाड़ी
दरअसल, ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को जांघ में चोट लग गई है और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच से बाहर हो गए हैं. टीम इंडिया शनिवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में नीतीश रेड्डी के बिना मैदान पर उतरी. नीतीश रेड्डी दूसरे मैच के दौरान लगी चोट के कारण तीसरे वनडे के लिए उपलब्ध नहीं हैं.
BCCI ने किया बड़ा ऐलान
BCCI ने अपडेट जारी करते हुए कहा, ‘एडिलेड में दूसरे वनडे के दौरान नीतीश रेड्डी को बाएं हाथ की मांसपेशियों में चोट लग गई थी और इसके बाद वे तीसरे वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है.’ इस बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर कहा, ‘हम पहले बल्लेबाज़ी करेंगे. विकेट वाकई बहुत अच्छा लग रहा है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर आज का दिन बेहद खूबसूरत होने वाला है. जिस तरह से युवा खिलाड़ी मैदान के अंत में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, वह हमारी टीम के लिए अच्छे संकेत हैं. आज सीरीज 3-0 से जीतने का शानदार मौका है. कूपर कोनोली एक शांत स्वभाव के खिलाड़ी हैं और उन्होंने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था. प्लेइंग इलेवन में जेवियर बार्टलेट की जगह नाथन एलिस की वापसी हुई है.’
टीम इंडिया में हुए दो बदलाव
भारत के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी ही करते. मुझे लगता है कि हमें वो मिल गया जो हम चाहते थे. पिछले मैच में हमारे पास पर्याप्त रन थे और कुछ मौके भी आए जिनका हम फायदा नहीं उठा पाए. क्रिकेट के खेल में ऐसा होता है, आपको अपने मौके भुनाने ही होते हैं. लगभग 40वें ओवर तक खेल बराबरी पर चल रहा था. अंत में, उन्होंने (ऑस्ट्रेलिया) अच्छा खेला. उम्मीद है कि यह मैच हमारे लिए अच्छा रहेगा. प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हैं. अर्शदीप सिंह और नीतीश रेड्डी की जगह कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा आए हैं.