अनुष्का का हाथ खींचकर नचाने लगे विराट, आरसीबी की जीत के बाद जो किया उसे देख शर्मा गईं मिसेज कोहली

नई दिल्ली: विराट कोहली की नाबाद 75 रनों की मैच विनिंग पारी से आरसीबी ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया. आरसीबी की टीम ने लगातार दूसरी बार खिताबी जीत हासिल की. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले इस मैच में जीत के बाद जब विराट कोहली होटल लौटे तो जमकर डांस किया. इस दौरान विराट ने वहां मौजूद अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा का हाथ खींचकर डांस फ्लोर पर बुला लिया. जीत के जश्न में विराट के मस्तमौला अंदाज को देख अनुष्का कुछ देर के लिए झेंप गईं, लेकिन विराट ने डांस करना नहीं छोड़ा.

अनुष्का के बाद विराट कोहली ने सपोर्टिंग स्टाफ के सदस्य आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को भी डांस फ्लोर पर बुला लिया और फिर उनके साथ डांस करने लगे. लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने की विराट कोहली में इतनी खुशी थी कि वह डांस फ्लोर पर कुछ देर के लिए अकेले नाच रहे थे. सोशल मीडिया पर किंग कोहली के इस वीडियो को फैंस भी खूब पसंद रहे हैं.

आईपीएल 2026 के फाइनल में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की शुरुआत बहुत ही खराब रही. इन फॉर्म ओपनर कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन खिताबी मैच में बुरी तरह फेल रहे. इसका नतीजा ये हुआ कि गुजरात के मध्यक्रम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. हालांकि, वाशिंगटन सुंदर ने 50 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 155 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए एक बार फिर से वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने दमदार शुरुआत की थी. हालांकि, अय्यर 32 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन विराट कोहली ने एक छोर से मोर्चा संभाले रखा और अंत तक नाबाद रहे. विराट कोहली के अलावा टिम डेविड ने 24 रन, कप्तान रजत पाटीदार ने 15 रन और जितेश शर्मा ने भी 11 रनों योगदान दिया, जिससे आरसीबी ने 2 पहले 161 रन बनाकर 5 विकेट से मैच को जीत लिया.