Smriti Mandhana: टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को पिछले दो हफ्तों से फैंस खोज रहे हैं. मंधाना के चर्चे सोशल मीडिया पर चरम पर रहे लेकिन लगभग दो हफ्तों से वह सोशल मीडिया से दूर रहीं. 23 नवंबर को उनकी शादी होनी थी जो टल गई. जिसके बाद शादी टलने की खबर टूटने की अफवाहों में तब्दील होते देर नहीं लगी. कभी पलाश मुच्छल के एक्स्ट्रा अफेयर के स्क्रीनशॉट तो कभी स्मृति के पिता श्रीनिवास के बीमार होने की वजह सोशल मीडिया पर बड़ा मुद्दा साबित हुई. लेकिन सफाई में स्मृति की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं था. अब शादी टलने के 12 दिन बाद स्मृति मंधाना का पहला पोस्ट देखने को मिला है.
स्मृति ने डिलीट किए पोस्ट
पिता की तबियत बिगड़ी और शादी टली ये बात फैंस को पच गई. लेकिन सवाल था कि आखिर स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम पर शादी से जुड़ी सभी पोस्ट आखिर डिलीट क्यों की. मुद्दा हर दिन तूल पकड़ता नजर आया. पलाश चुनिंदा बार ही कैमरे के सामने शादी टलने के बाद स्पॉट हुए. स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया से ब्रेक भले ही खत्म किया लेकिन पलाश मुच्छल के साथ ब्रेकअप की अफवाहें अभी भी खारिज नहीं हुई हैं.
शादी टलने के बाद पहला पोस्ट
स्मृति एक पॉपुलर टूथपेस्ट ब्रांड के प्रमोशनल वीडियो के साथ इंस्टाग्राम पर लौटीं, जिसमें उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ की ओरल हेल्थ के महत्व पर दी गई एक सलाह को याद किया. फॉलोअर्स के एक ग्रुप ने तुरंत नोटिस किया कि स्मृति ने वीडियो में अपनी सगाई की अंगूठी नहीं पहनी हुई थी. हालांकि हो सकता है ये ऐड उनकी सगाई से पहले शूट किया गया हो.
वर्ल्ड कप के बाद हुई शादी की प्लानिंग
पलास और स्मृति बीते कुछ सालों से रिलेशन में थे लेकिन शादी की प्लानिंग महिला वर्ल्ड कप 2025 के जीतने के बाद हुई है. पलाश मुच्छल ने उन्हें DY पाटिल स्टेडियम में प्रपोज करके सरप्राइज दिया, जो विमेंस वर्ल्ड कप फाइनल की जगह थी. शादी टलने के बाद ऑनलाइन अटकलें तेज हो गईं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कपल की सोशल-मीडिया एक्टिविटी बदल गई थी. स्मृति ने कथित तौर पर अपनी शादी से जुड़ी पोस्ट कीं और उनके कुछ टीममेट्स ने कथित तौर पर पलाश से जुड़े टैग अनफॉलो कर दिए या हटा दिए. इन बातों ने धोखाधड़ी की अफवाहों को हवा दी, जिससे लगा कि पलाश शायद बेवफा निकले. पलाश की धोखाधड़ी के आरोपों पर दोनों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली है.