Shoaib Malik 4th Marriage Rumours: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक अब मैदान पर खेल के कारण नहीं बल्कि निजी जिंदगी में चल रही हलचल की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. सोशल मीडिया पर अचानक ऐसी अफवाह उड़ी है कि मलिक एक बार फिर यानी चौथी निकाह करने जा रहे हैं.
शोएब मलिक फिर कर रहे शादी?
जैसे ही शोएब मलिक की चौथी शादी की अफवाह उड़ी, फैंस हैरान हो गए. क्योंकि, एक साल पहले ही उन्होंने पाकिस्तानी मॉडल सना जावेद के साथ निकाह किया था. अब जिस एक्ट्रेस से उनका नाम जोड़ा जा रहा है, उसने इस मामले की पूरी सच्चाई बताई है.

एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
पाकिस्तान की स्टार एक्ट्रेस वनीजा सत्तार के साथ शोएब मलिक की चौथी शादी की अफवाह उड़ाई जा रही है. अब अभिनेत्री ने खुद इसपर चुप्पी तोड़ते हुए पूरा सच बताया है. वनीजा ने कहा कि पहले तो उन्हें ये सबकुछ मजाक लगा था, लेकिन बाद में इसका असर पर्सनल जिंदगी पर भी पड़ने लगा.
एक्ट्रेस ने बताया सच
हाल ही में एक टीवी कार्यक्रम में वनीजा सत्तार ने कहा, ”इन अफवाहों ने उनके निजी जीवन और परिवार को प्रभावित किया है. ये सारी बातें बेबुनियाद और मनगढ़ंत है. सच तो ये है कि मैंने शोएब मलिक से कभी मुलाकात भी नहीं की है.”
हां हो रही मेरी शादी…
वनीजा ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने अफवाहों को मज़ाक समझकर हंसी में उड़ा दिया था। हालांकि, जैसे-जैसे अटकलें बढ़ती गईं, स्थिति उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रभावित करने लगी. पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने बताया कि शुरुआत में जब उनके दोस्त पूछते थे कि तुम्हारी शादी शोएब मलिक से हो रही है तो वो मजाक में कहती थीं कि हां हो रही है शादी.
मां को भी आने लगे फोन
वनीजा सत्तार ने आगे बताया कि रिश्तेदार और आसपास के लोग मेरी मां से भी इस बारे में पूछने लगे थे. इस तरह की निराधार कहानियां फैलाना गलत है क्योंकि इससे लोगों के वास्तविक जीवन पर असर पड़ता है. “मैं शोएब मलिक से कभी मिली भी नहीं हूं. मुझे नहीं पता कि ये अफवाहें कहां से शुरू हुईं.