Kuldeep Yadav Vanshika Wedding: भारत के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव 14 मार्च को अपनी मंगेतर वंशिका के साथ शादी करके अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं. उससे पहले शुक्रवार (13 मार्च) को हल्दी सेरेमनी का आयोजन हआ. इस दौरान युजवेंद्र चहल ने कुलदीप यादव के साथ एक दिल छू लेने वाला पल साझा किया. उन्होंने अपने दोस्त की हल्दी सेरेमनी में जमकर डांस किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. चहल के अलावा टीम इंडिया के फिल्डिंग कोच टी दिलीप और क्रिकेटर रिंकू सिंह भी नजर आए.
कुलदीप यादव मसूरी में अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपनी मेहंदी और हल्दी की रस्म मना रहे हैं. चहल ने कुलदीप और वंशिका को हल्दी भी लगाया. उन्होंने दोनों के साथ जमकर मस्ती की. वायरल हो रहे वीडियो क्लिप में चहल कुलदीप यादव के चेहरे पर हल्दी लगाते हुए नज़र आ रहे हैं. कुलदीप और चहल ने लंबे समय तक एक साथ भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी की.
Yuzvendra Chahal applying haldi to Kuldeep Yadav and his wife Vanshika during the haldi ceremony before the wedding. 💛🫂
Yuzi is applying haldi to everyone now we’ll have to see when it will be his turn. 😂❤️ pic.twitter.com/PW9ci5V3e8
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 13, 2026
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद शादी
कुलदीप की हल्दी की रस्म मसूरी के सबसे बेहतरीन रिसॉर्ट्स में से एक में आयोजित की गई है. वहीं, खबरों के मुताबिक, मेहंदी की रस्म भी 13 मार्च को इसी जगह पर होने की उम्मीद है. दरअसल, भारत के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव ने अपनी मंगेतर वंशिका के साथ शादी का ऐलान तब किया, जब ‘मेन इन ब्लू’ (भारतीय टीम) ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड की टीम को हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया. टूर्नामेंट से पहले ही इस जोड़े की सगाई हो गई थी.
Kuldeep yadav haldi ceremony with dance yuzi chahal🔥❣️ pic.twitter.com/NSBG7YtKUy
— Papu Yadav (@PapuYad84011295) March 13, 2026
होटल के 80 कमरे बुक
अपनी शादी के लिए, कुलदीप यादव ने मसूरी के सबसे बेहतरीन होटलों में से एक ‘द सवॉय’ को बुक किया है. यही नहीं, कुछ खबरों में तो यह भी दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अपनी शादी के लिए पूरा का पूरा होटल ही बुक कर लिया है, जिसमें करीब 80 कमरे हैं. ऐसे में अब दूसरे मेहमानों के लिए वहाँ कोई जगह नहीं बची है, क्योंकि होटल पूरी तरह से बुक हो चुका है.
उत्तराखंड के मसूरी में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप विजेता स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और वंशिका के शादी के जश्न की तस्वीरें।
कुलदीप यादव कल मसूरी में वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। pic.twitter.com/PmRCBByDeM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2026
रिसेप्शन पार्टी 17 मार्च को होगी
कुलदीप यादव और वंशिका 17 मार्च को लखनऊ के ‘सेंट्रम होटल’ में अपनी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. विराट कोहली और रोहित शर्मा कुलदीप यादव की शादी में शामिल होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी और अब तक के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक, विराट कोहली और रोहित शर्मा भी 14 मार्च को ‘द सवॉय होटल’ में कुलदीप यादव और वंशिका की शादी में शामिल होने की उम्मीद है.