Science News in Hindi: 10 जनवरी को आसमान में एक बहुत ही खास नजारा देखने को मिलेगा. इस दिन सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति साल में सबसे अधिक चमकता हुआ दिखाई देगा. NASA के मुताबिक, इस दिन धरती, सूर्य और बृहस्पति के बिल्कुल बीच में आ जाएगी. इस स्थिति को विज्ञान की भाषा में विपरीत स्थिति (Opposition) कहते हैं. आप इसे सारी रात आसमान में साफ देख पाएंगे. यह नजारा इतना साफ बोगा कि खगोल प्रेमियों के लिए यह किसी उत्सव से कम नहीं है.
कब और कैसे देख सकते हैं?
वैसे तो यह खास घटना पूरी रात दिखेगी लेकिन आधी रात के समय यह आसमान में सबसे ऊंचाई पर होगा तब इसे देखना सबसे आसान होगा. जैसे ही सूरज डूबे आप पूर्व दिशा की तरफ देखें तो वहां आपको चमकता हुआ बृहस्पति दिखाई देगा. इसके लिए किसी दूरबीन की जरूरत नहीं है और यह आसमान में सबसे चमकीले तारे की तरह दिखेगा.
कितना चमकदार होगा बृहस्पति?
बृहस्पति या Jupiter इतनी तेज रोशनी के साथ चमकेगा कि आप इसे बिना किसी चश्म या दूरबीन के अपनी नंगी आंखों से बहुत आसानी से देख सकते हैं. अगर आपके पास एक छोटी दूरबीन या टेलीस्कोप हो तो आपतो यह और भी ज्यादा बड़ा और साफ दिखाई देगा. जिनके पास अच्छा टेलीस्कोप है वे बृहस्पति के 4 सबसे बड़े चंद्रमाओं को भी इसके पास छोटे सितारों की तरह देख सकते हैं.
कितनी दूरी पर होगा बृहस्पति?
इस दौरान बृहस्तपि धरती से लगभग 63 करोड़ किमी दूर होगा. इतनी दूरी को तय करने में लाइट को भी लगभग 35 मिनट का समय लगता है. आसमान में सूरज, चांद और शुक्र के बाद बृहस्पति सबसे ज्यादा चमकने वाली चीज है. जनवरी 2026 के बीच में शुक्र ग्रह सूर्य के पीछे छिपा होगा इसलिए उस समय रात के आसमान में बृहस्पति ही सबसे चमकदार तारे जैसा दिखाई देगा.