अगर आप घर के लिए फास्ट Wi-Fi कनेक्शन लेने की सोच रहे हैं और साथ में Netflix, Prime Video जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स भी चाहते हैं, तो आजकल दो बड़े ऑप्शन सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. पहला है Jio का ₹1499 वाला JioHome प्लान और दूसरा Airtel का ₹1599 Xstream Fiber प्लान. दोनों ही 300 Mbps स्पीड के साथ आते हैं और एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स भी देते हैं. लेकिन सवाल यही है कि आखिर किस प्लान में ज्यादा वैल्यू मिलती है और कौन सा आपके पैसों की सही कीमत देता है.
स्पीड और डेटा: किसका इंटरनेट ज्यादा दमदार
सबसे पहले बात करते हैं इंटरनेट स्पीड की. Jio अपने ₹1499 प्लान में 300 Mbps की डाउनलोड और अपलोड स्पीड देता है. यानी वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और वर्क फ्रॉम होम जैसे काम बिना लैग के हो सकते हैं. Fiber यूज़र्स को हर महीने 3.3TB डेटा मिलता है, जो सामान्य परिवार के लिए काफी ज्यादा है.
वहीं Airtel का ₹1599 प्लान भी 300 Mbps तक की स्पीड देता है और कंपनी इसे अनलिमिटेड डेटा के साथ पेश करती है. इसका मतलब आपको डेटा खत्म होने की टेंशन नहीं रहती. स्पीड के मामले में दोनों लगभग बराबर हैं, इसलिए रोजमर्रा के इस्तेमाल में आपको ज्यादा फर्क महसूस नहीं होगा.
OTT और एंटरटेनमेंट: किसमें ज्यादा मजा
यहीं से असली मुकाबला शुरू होता है. Jio अपने प्लान में Netflix Basic, Amazon Prime Lite, YouTube Premium, JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Discovery+ और कई दूसरे OTT प्लेटफॉर्म्स देता है. यानी एक ही प्लान में ढेर सारी फिल्में, वेब सीरीज और लाइव स्पोर्ट्स देखने को मिल जाते हैं.
दूसरी तरफ Airtel भी पीछे नहीं है. इसके ₹1599 प्लान में Netflix Basic, Amazon Prime का एक साल का सब्सक्रिप्शन, Apple TV+, ZEE5 Premium, JioHotstar, Airtel Xstream के साथ Google One का 100GB क्लाउड स्टोरेज और Adobe Express Premium भी मिलता है. यानी यहां सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि प्रोडक्टिविटी और क्लाउड स्टोरेज जैसे एक्स्ट्रा फायदे भी शामिल हैं. अगर आप सिर्फ मूवी और सीरीज देखते हैं तो Jio का बड़ा OTT कलेक्शन आकर्षक लगेगा, लेकिन अगर आपको क्लाउड स्टोरेज और Apple TV+ जैसी एक्स्ट्रा सर्विस चाहिए तो Airtel ज्यादा काम का साबित हो सकता है.
कॉलिंग और टीवी बेनिफिट्स
दोनों प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग शामिल है, जिससे आप लैंडलाइन के जरिए फ्री कॉल कर सकते हैं. Jio के साथ 1000 से ज्यादा ऑन-डिमांड टीवी चैनल्स मिलते हैं. वहीं Airtel Xstream के जरिए लाइव टीवी चैनल्स और कंटेंट का अलग एक्सपीरियंस मिलता है. अगर आप पारंपरिक टीवी देखने के शौकीन हैं तो Airtel का सेटअप थोड़ा ज्यादा सुविधाजनक लग सकता है.
कीमत Vs वैल्यू: कौन है पैसा वसूल
कीमत की बात करें तो Jio का प्लान ₹1499 में आता है, जबकि Airtel ₹1599 लेता है. यानी करीब ₹100 का अंतर है. लेकिन इस अतिरिक्त कीमत में Airtel आपको Apple TV+, Google One स्टोरेज और Adobe Express जैसे फायदे दे रहा है. वहीं Jio कम कीमत में ज्यादा OTT ऐप्स ऑफर करता है. यानी अगर आपका फोकस सिर्फ सस्ता प्लान और ज्यादा एंटरटेनमेंट है तो Jio बेहतर लगेगा. लेकिन अगर आप इंटरनेट के साथ डिजिटल टूल्स और प्रीमियम सर्विसेज भी चाहते हैं तो Airtel ज्यादा वैल्यू दे सकता है.
किसे चुनें
कुल मिलाकर दोनों प्लान 300 Mbps स्पीड के साथ मजबूत ऑप्शन हैं. अगर आप बजट फ्रेंडली प्लान चाहते हैं और सिर्फ OTT कंटेंट एन्जॉय करना चाहते हैं तो Jio ₹1499 प्लान आपके लिए बढ़िया है. लेकिन अगर आप ऑल-इन-वन पैकेज चाहते हैं जिसमें एंटरटेनमेंट के साथ क्लाउड स्टोरेज और प्रीमियम ऐप्स भी मिलें, तो Airtel ₹1599 प्लान ज्यादा समझदारी भरा चुनाव हो सकता है.