फेस्टिव सीजन की शुरूआत हो चुकी है और बहुत से लोग घर लौटने की प्लानिंग भी करने लगे हैं. दिवाली और छठ जैसे त्योहारों के समय फ्लाइट टिकट अक्सर महंगे हो जाते हैं, जिससे ट्रिप काफी महंगी हो जाती है. लेकिन कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप महंगे टिकटों से बच सकते हैं. आइए जानते हैं.
Flight Tickets Tips: फेस्टिव सीजन की शुरूआत हो चुकी है. ऐसे में घरों से बाहर रहने वाले लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौटने की तैयारी में हैं. लेकिन अभी से भी दीवाली-छठ जैसे त्योहारों के आस-पास की फ्लाइट टिकट की कीमत आसमान पर पहुंच गई हैं. लेकिन अगर आप इस बार सस्ते में फ्लाइट टिकट बुक करना चाहते हैं तो बिलकुल भी परेशान मत होइए. आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछआसान टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप महंगे टिकटों से बच सकते हैं और हवाई सफर के मजे ले सकते हैं.
फेस्टिव सीजन की शुरुआत रक्षाबंधन के पर्व से ही हो जाती है और इसी के साथ पूरे देश भर में ट्रेन से लेकर फ्लाइट के टिकट बुक होने शुरू हो जाते हैं. ऐसे में फ्लाइट के टिकट काफी महंगे हो जाते हैं. जैसे-जैसे त्यौहार पास आता है टिकट की कीमत बढ़ती ही चली जाती है. फेस्टिव सीजन में लोग घर लौटते हैं, जिससे फ्लाइट की डिमांड बढ़ जाती है और इससे टिकट के रेट भी बढ़ जाते हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी से ही दिवाली और छठ के आस पास कई प्रमुख रूट्स पर फ्लाइट टिकट की कीमतें 50 से 94 फीसदी तक महंगी हो गयी हैं. ऐसे में महंगे फ्लाइट के टिकट से बचने के लिए क्या करना चाहिए आइए जानते हैं.
इन रूटों पर महंगा हो गया टिकट
एयरलाइंस के बुकिंग पोर्टल्स पर 19 अक्टूबर के आस-पास के फ्लाइट टिकट के दाम काफी ज्यादा बढ़ गए हैं. ये रूट हैं-
दिल्ली-कोलकाता पर इस बार पिछले साल की तुलना में किराया 80% अधिक दिख रहा है.
हैदराबाद-दिल्ली रूट पर फ्लाइट टिकट का किराया 6350 रु से बढ़कर 7645 रु हो गया है.
मुंबई-जयपुर रूट पर किराया 6458 रु से 63% अधिक 10500 रु है
मुबंई-देहरादून रूट पर किराया लगभग डबल हो गया है.
बेंगलुरु-कोलकाता रूट पर किराया 6320 रु से बढ़कर 9495 रु हो गया है.
मुंबई दिल्ली रूट पर किराया 5762 रु से 65% अधिक 9500 रु तक दिख रहा है.
चेन्नई-कोलकाता रूट पर किराया 5600 रु से 40 फीसदी अधिक 7800 रु है.
इन तरीकों से आपको मिल सकता है सस्ता फ्लाइट टिकट
वीकेंड में ट्रिप प्लान करने से बचें
दिवाली के आस-पास अगर आप भी ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो डेट फ्लेक्सिबल रखें. यानी ऐसा न हो कि आप एक ही डेट पर ट्रिप प्लान करें. जैसे कि शुक्रवार और रविवार की तुलना में अकसर मंगलवार या बुधवार जैसे वर्किंग-डेज पर फ्लाइट टिकट की कीमत कम हो सकती है.
ऑफ-पीक आवर्स में सफर करें
फ्लाइट के महंगे टिकट से बचने के लिए आप सुबह या देर रात की फ्लाइट चुन सकते हैं. क्योंकि ये ज्यादा सस्ती हो सकती हैं.
सीधी फ्लाइट के बजाय कनेक्टिंग फ्लाइट चुनें
अगर आप सस्ते टिकट की तलाश में हैं तो सीधे रूट की फ्लाइट के बजाय कनेक्टिंग फ्लाइट देख सकते हैं. कई बार ये फ्लाइट्स काफी किफायती साबित होती हैं.
एडवांस में टिकट बुक करें
जितनी जल्दी आप फ्लाइट बुक करेंगे, सस्ती टिकट मिलने की संभावना उतनी ही ज्यादा होगी. आमतौर पर 45-60 दिन पहले बुकिंग करने पर अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है. इसके साथ बजट एयरलाइन चुनकर भी आप बचत कर सकते हैं.
एयरपोर्ट्स के लिए फ्लेक्सिबल रहना हो सकता है फायदेमंद
कई बार बड़े शहरों के एयरपोर्ट से फ्लाइट का किराया बहुत ज्यादा रहता है. इसलिए चेक करें कि क्या कोई आस पास एयरपोर्ट है. अगर हो तो आप वहां से भी अपना यात्रा शुरू कर सकते हैं. दूसरे एयरपोर्ट से आपको टिकट का किराया कम मिल सकता है.
Leave a Reply