कहीं फोन के Apps तो नहीं कर रहे आपका ‘पीछा’, तुरंत बदलिए ये Settings, नहीं तो खतरे में पड़ जाएगी!

How to Stop Location Tracking: क्या आप भी कहीं घूमने या किसी दूसरे शहर जाते हैं और वहां से जुड़े ऐड आने लगते हैं? जवाब हां है तो जरा सावधान हो जाइए. दरअसरल आपके फोन में ऐसे कई सारे ऐप्स होते हैं जिनको जाने अनजाने में आप ऐसे एक्सेस दे देते हैं जिससे वो आपकी लोकेशन पर भी नजर रखने लगते हैं. फोन में मौजूद ऐसे ऐप्स आपके लोकेशन डेटा को ट्रैक कर रहे होते हैं और उसी के आधार पर आपको लोकल ऐड यानी विज्ञापन दिखाए जाते हैं. इससे आपकी प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है. लेकिन आप इस फीचर को रोक भी सकते हैं. बस कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे और आप इन ऐप्स को दिए गए परमिशन को कंट्रोल कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपकी लोकेशन या फिर ऑनलाइन एक्टिविटी को कोई ऐप ट्रैक करे तो इन आसान स्टेप्स का फॉलो करके आप इन ऐप्स को मिले कंट्रोल को वापस ले सकते हैं.

ये रहा पूरा प्रोसेस
इसके लिए आपको सबसे पहले आपको अपने फोन की Settings में जाना होगा.
यहां आप Location सर्च करें वहीं अगर आप iPhone यूजर्स हैं तो Settings में जाकर Privacy & Security में Location Services वाले ऑप्शन को क्लिक करें.
इसके बाद आपके फोन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा. इस पेज पर आपको उन सभी ऐप्स की लिस्ट मिलेगी जिनके पास आपकी लोकेशन का एक्सेस है.

इस बात का रखें ध्यान
वहीं अगर आप यह चाहते हैं कि ऐप्स आपकी लोकेशन सिर्फ तभी इस्तेमाल करें जब आप उन्हें यूज कर रहे हों तो Allow only while using या Ask every time ऑप्शन सेलेक्ट कर लें. इससे ऐप्स बैकग्राउंड में आपके डेटा तक पहुंच नहीं पाएंगे और आपकी रीयल-टाइम लोकेशन का गलत यूज भी नहीं कर पाएंगे.

इसके साथ ही अपने फोन की Precise Location सेटिंग भी चेक करें. अगर आप नहीं चाहते कि कोई ऐप आपकी सही लोकेशन जान सके और केवल आपके आसपास के एरिया तक ही ट्रैकिंग करे तो इसे बंद कर दें. इस तरह ऐप्स केवल अनुमानित लोकेशन तक सीमित रहेंगे और आपकी प्राइवेसी बेहतर तरीके से सेफ रहेगी. हालांकि कुछ ऐप्स के लिए लोकेशन एक्सेस जरूरी होता है. लेकिन फिर भी आप इन्हें सटीक के बजाय अनुमानित लोकेशन देने का ऑप्शन चुन सकते हैं.