WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को लगातार यूजर्स के लिए और फ्रेडली बनाने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में कंपनी ने अपने ऐप में कई नए फीचर्स जोड़ने शुरू कर दिए हैं. पिछले ही दिनों इसमें एक मैशन फीचर भी जोड़ा गया है. इसके अलावा iOS यूजर्स के लिए एक रिमांडर फीचर लाने की भी खबरें सामने आई थीं. वहीं, बताया जा रहा है कि जल्द ही WhatsApp और एडवांस होने वाला है. अब इसमें फेसबुक (Facebook) लिंक जोड़ेने के लिए एक नया फीचर मिलने वाला है.
बीटा वर्जन से मिली जानकारी
wabetainfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि WhatsApp में ये नया फेसबुक लिंक फीचर प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की रीच बढ़ाने के लिए लाया जा रहा है. इसके अलावा इसमें कॉम्युनिकेशन करना और बेहतर हो पाएगा. रिपोर्ट्स की मानें तो WhatsApp का Android 2.25.26.12 बीटा वर्जन को अपडेट किया गया है और इसके बाद ही WhatsApp पर Facebook Profile Links फीचर के बारे में जानकारी भी सामने आई है. इसके जरिए व्हाट्सऐप के साथ फेसबुक के लिंक को जोड़ा जाएगा. अभी इसके फंक्शन पर जारी है.
व्हाट्सऐप ही करा देगा फेसबुक पर लैंड
रिपोर्ट में बताया गया है कि फेसबुक लिंक को जोड़ने का ऑप्शन व्हाट्सएप की चैट इंफो स्क्रीन पर ही मिलेगा. ऐसे में यूजर्स को अपनी व्हाट्सऐप प्रोफाइल के साथ फेसबुक का आइकन भी नजर आने लगेगा. जैसे ही आप इस आइकन पर टैप करेंगे आप सीधे अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर लैंड हो जाएंगे. यह नया फीचर उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा जो अपने व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट के साथ सोशल मीडिया पर भी जुड़ना चाहते हैं.
कब तक आएगा नया फीचर
हालांकि, फिलहाल व्हाट्सएप की ओर से फेसबुक लिंक को जोडे़ जाने की कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दी है. लेकिन कयास लगाए जाने लगे हैं कि यह नया फेसबुक लिंक वाला फीचर अक्टूबर एंड या नवंबर की शुरुआत तक यूजर्स के पास पहुंच जाएगा. सबसे पहले इसे Android यूजर्स रोलआउट कर पाएंगे.