Google Screen Shake Search 67: क्या आपने कभी Google सर्च बार में “67” लिखकर सर्च किया है? अगर नहीं तो अगली बार ट्राय करते समय चौंकने के लिए तैयार रहिए. दरअसल आप जब भी गूगल पर 67 या 6-7 सर्च करते हैं तो स्क्रीन पर रिजल्ट कुछ ऐसा आता है कि सेकेंड भर के लिए सांसें ही थम जाती है. 67 या 6-7 सर्च रिजल्ट खुलते ही Google का पेज अचानक कुछ सेकंड के लिए कांपने लगता है. ऐसा लगता है कि पूरी स्क्रीन ही हिलने लगी. इस मूवमेंट की वजह से कई यूजर्स पलभर के लिए घबरा जाते हैं और उन्हें लगता है कि शायद फोन या लैपटॉप में कोई गड़बड़ी आ गई है. लेकिन इसके पीछे कुछ खास कारण है, आइए जानते हैं..
Google के सर्च बार में आप जैसे ही 67 या 6-7 लिखकर सर्च पर क्लिक करते हैं वैसे ही आपके फोन या लैपटॉप की पूरी स्क्रीन कांपने लगती है. बहुत से लोगों को कुछ देर के लिए लगता है कि उनके डिवाइस में कुछ बड़ी गड़बड़ी आ गई है. लेकिन ऐसा नहीं है. इसके पीछे Google का एक मजेदार Easter Egg है जिसे वायरल हो रहे 6-7 या 67 ट्रेंड से जोड़ा गया है और जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. Google ने इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे 6-7 मेम को सेलिब्रेट करने के लिए यह मजेदार फीचर जोड़ा है.
अब जानिए क्या है 67 ट्रेंड?
इस ट्रेंड की शुरुआत होती है फिलाडेल्फिया के रैपर Skrilla के साल 2024 में आए गाने Doot Doot (6 7) से. यह शब्द सुनने में थोड़ा अजीब और बिना किसी मतलब वाला लगता है लेकिन सोशल मीडिया पर यह युवाओं के बीच तेजी से शेयर होने लगा और खूब पॉपुलर हो गया है. एनबीए खिलाड़ी LaMelo Ball, जिनकी लंबाई 6 फुट 7 इंच है के जुड़ने से यह और भी चर्चा में आ गया.
6-7 की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि Dictionary ने 6-7 को साल का सबसे चर्चित शब्द यानी Defining Expression of the Year माना है. जानकारों के मुताबिक य ब्रेनरोट स्लैंग का हिस्सा है, जिसका कोई मतलब नहीं होता है बल्कि यह केवल मनोरंजन और सोशल मीडिया पर जुड़ाव के लिए इस्तेमाल किया जाता है.