Internet हो या न हो, अब नहीं रुकेगा आपका पेमेंट! बिना नेट के भी करें UPI ट्रांजेक्शन, ये रहा पूरा प्रोसेस

UPI Without Internet: क्या आप भी कभी ऐसे मुश्किलों में फंसे हैं कि कैश खत्म हो गया हो और ऑनलाइन पेमेंट के लिए इंटरनेट न काम कर रहा हो? अगर हां तो अब इस परेशानी का हल मिल गया है. कई बार होता है कि हम कैश लेकर चलना भूल जाते हैं और जब कहीं पेमेंट करना होता है तो इंटरनेट स्लो हो जाता है या काम करना बंद कर देते हैं ऐसे में ऑनलाइन पेमेंट करने का एक नया तरीका सामने आया है. अब आप बिना इंटरनेट के भी ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं. बस इसके लिए आपको कुछ आसान से स्टेप्स फॉलो करने होंगे और आपका पेमेंट डन हो जाएगा. आइए आज के इस आर्टिकल में जानते हैं कि कैसे बिना इंटरनेट के भी हम ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं.

अब आप बिना इंटरनेट के भी USSD सेवा की मदद से ऑफलाइन पेमेंट कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी बात है कि आपका फोन नंबर आपके उस बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए, जिससे आपको पेमेंट करना है. बिना रजिस्टर्ड नंबर के आप इस फीचर का यूज नहीं कर सकते हैं. मोबाइल नंबर का आपके बैंक अकाउंट से लिंक है तो बस आपको अपने बैंक की ऐप या वेबसाइट पर जाकर UPI PIN सेट करें. एक बार यह सेटअप पूरा हो जाने पर आप आसानी से ऑफलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. वहीं अगर आप पहले से ही ऑनलाइन पेमेंट का यूज करते हैं तो आपका यूपीआई पिन सेट होगा, फिर से यूपीआई पिन सेट करने की भी जरूरत नहीं है.

अब जानिए ऑफलाइन पेमेंट करने का पूरा प्रोसेस

इसके लिए आपको सबसे पहले अपने फोन के कॉल डायलर में जाना होगा और यहां *99# पर काल करना होगा.

अब आपके फोन स्क्रीन पर एक मेन्यू ओपन हो जाएगा जिसमें Send Money, Check Balance, Request Money जैसे ऑप्शन दिखाई देंगे.

अब उस बैंक अकाउंट को सेलेक्ट करें जिससे आप पेमेंट करना चाहते हैं.

इसके बाद जहां पैसा भेजन चाहत हैं उसका मोबाइल नंबर, UPI ID या बैंक अकाउंट नंबर और IFSC के साथ डालें.

अब जितना पैसा भेजना हो वह टाइप करें और अंत में अपना UPI PIN डालें.

इतना करते ही कुछ ही सेकंड में आपका पेमेंट हो जाएगा वो भी बिना इंटरनेट कनेक्शन के.

इस बात का भी रखें ध्यान
लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि आप इस सर्विस के जरिए अधिकतम ₹5,000 तक का ही ट्रांजैक्शन कर सकते हैं. हर ट्रांजैक्शन पर ₹0.50 का आपको चार्ज भी देना पड़ेगा.