Pakistan Mobile Sim Data Exposed: पाकिस्तान से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है, जिसमें पाक में बड़ी संख्या में मोबाइल फोन यूजर्स का सिम डेटा इंटरनेट पर बेचा जा रहा है. साथ ही इसमें वहां के राजनेताओं और सरकारी अधिकारियों का डेटा भी लीक हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pakistan के गृहमंत्री मोहसिन नकवी भी इस जाल में फंसे चुके हैं. मोबाइल फोन की लोकेशन 500 पाकिस्तानी रुपये, 2,000 रुपये में मोबाइल डेटा रिकॉर्ड और विदेश यात्राओं की डिटेल 5,000 रुपये में बेची जा रही है. इस मामले में सरकार ने जांच के लिए एक खास टीम बनाई है, जो 2 हफ्तों में रिपोर्ट पेश करेगी.
गृहमंत्री मोहसिन नकवी हुए शिकार
डॉनडॉककॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, लीक में कौन शामिल है इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है. डेटी लीक में शिकार हुए लोगों में पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी भी शामिल है. चौंकाने वाली बात है कि केवल 500 रुपये में इटरनेट पर मोबाइल लोकेशन बेची जा रही है. विदेशी यात्रियों की डिटेल लीक करने के लिए 5,000 पाकिस्तान रुपये लिए जा रहे हैं.
18 करोड़ लोगों की जानकारी लीक
कुछ महीनों पहले पाक की नेशनल साइबर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम ने खुलासा किया कि पाकिस्तान में 18 करोड़ से ज्यादा लोगों की जानकारी जैसे लॉग-इन डिटेल, मोबाइल लोकेशन आदि इंटरनेट पर चोरी किया गया है. ये डेटा चोरी एक ग्लोबल डेटा ब्रीच का पार्ट है. उस समय सरकारी एजेंसी की तरफ से पाक के लोगों को सुरक्षा उपाय फॉलो करने के लिए कहा गया था. खासकर अपना पासवर्ड चेंज करने के लिए कहा गया था.
बड़े नामों के सामने आते ही जांच शुरू
खबर सामने आने पर कि पाकिस्तान के बड़-बड़े नेताओं, मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों का पर्सनल डेटा इंटरनेट पर बेचा जा रहा है, तुरंत पाक मीडिया में सनसनी फैल गई. इस घटना के बाद ही जांच शुरू की गई, जिसकी रिपोर्ट 14 दिनों में सबमिट की जाएगी. जिसमें खुलासा होगी कि डेटा आखिर लीक कैसे हुआ. मामले की जांच की जिम्मेदारी नेशनल साइबर इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को सौंपी गई है. बताया गया है कि सरकार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी.
मैलेवेयर के जरिए लीक हुआ डेटा
पाकिस्तान में कुछ महीने पहले इंटरनेट यूजर्स का डेटा लीक हुआ था, उसमें इन्फोस्टीलर मैलवेयर के जरिए अंजाम दिया गया. यह एक सॉफ्वेयर है, जो लोगों के मोबाइल में एंटर करने पर संवेदनशील जानकारी निकालने लगता है. ये प्लेन टेक्स्ट में डेटा को सेव करता है, जिसे आसानी से पढ़ा जा सकता है. बताया जा रहा है कि वहां से भी कुछ इन्फॉर्मेशन लीक हुआ और साइबर अपराधी उसे बेच रहे हैं.