चलती कार में इंजन बंद किया तो क्या होगा? जान लीजिए सच्चाई, नहीं तो बाद में खूब पछताएंगे

Push Button Start Feature: आज के समय में आने वाली ज्यादातर नई कारों में चाबी का झंझट खत्म हो चुका है और उसकी जगह ले ली है Push Button Start/Stop फीचर ने. इससे कार को स्टार्ट करना बहुत ही आसान हो गया है. एक बटन दबाते ही कार स्टार्ट हो जाती है. लेकिन बहुत से लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि अगर चलती हुई कार में गलती से इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन दब जाए तो क्या होगा? क्या इंजन तुरंत बंद हो जाएगा या फिर इससे एक्सीडेंट होने का खतरा होता है? दरअसल अब कारों में इस फीचर को लेकर खास सेफ्टी सिस्टम दिए जाते हैं, लेकिन लापरवाही भारी भी पड़ सकती है. ऐसे में हर ड्राइवर के लिए यह जानना जरूरी है कि चलते समय स्टार्ट-स्टॉप बटन दबाने पर कार कैसे रिएक्ट करती है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

एक बार बटन दबाने पर क्या होगा?
लगभग सभी कारों में सुरक्षा को लेकर सेफ्टी सिस्टम मौजूद होते हैं, अगर आप चलती हुई कार में एक बार इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन प्रेस करते हैं, तो ज्यादातर इंजन बंद नहीं होता है, एक बार बटन दबाने के बाद भी इंजन चलता रहता है. हां, आपके डैशबोर्ड पर वॉर्निंग लाइट ब्लिंक कर सकती है. ऐसा करना कभी खतरनाक साबित हो सकता है, इसलिए आप यह कभी ट्राई न करें.

3-4 सेकंड तक बटन दबाने पर क्या होगा?
वहीं अगर आप थोड़े समय तक या 3-4 सेकंड तक दबाकर रखते हैं तो कार इसे इमरजेंसी मान लेती है. इससे इंजन बंद हो सकता है और इंस्ट्रेंट क्लस्टर ब्रलैंक होने का खतरा बढ़ जाता है. इससे पावर स्टीयरिंग और ब्रेक भी सही से काम नहीं करते हैं. यानी स्टीयरिंग जाम हो जाएगा और ब्रेक लगान के लिए बहुत ही ज्यादा ताकत की जरूरत होगी. राहत की बात यह है कि ब्रेक और स्टीयरिंग फेल नहीं होते हैं. वहीं कुछ कारों में इंजन बंद होते ही गियर तुरंत न्यूट्रल हो जाता है.

बार-बार इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन दबाने पर क्या होगा?
बार-बार इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन दबाना खतरनाक हो सकता है. कुछ कारों में बार बार बटन दबाने पर इंजन बंद हो जाता है, जैसे BMW या दूसरी कारों में. एक टेस्ट में देखा गया कि ऐसा करने के बाद कार में एरर कोड आ जाता है और डैशबोर्ड पर वार्निंग लाइट जल जाती है, जो स्टार्ट करने के बाद भी नहीं गई.

कार बनाने वाली कंपनियां इस बात को जानती हैं कि गलती से भी ड्राइवर का हाथ इंजन के स्टार्ट बटन पर जा सकता है. इसलिए इस बटन को एक बार दबाने पर कुछ समस्या नहीं होती है. लेकिन इस बटन को किल स्विच की तरह भी बनाया गया है. अगर आप एक्सीलेटर फंस जाए या कोई दूसरी समस्या आ जाए तो बटन को दबाकर या बार-बार दबाकर कार को कंट्रोल किया जा सकता है.

इस बात का भी ध्यान रखें
अगर ड्राइविंग के दौरान गलती से एक बार Engine Start/Stop बटन दब भी जाए, तो कार तुरंत बंद नहीं होती. ज्यादातर गाड़ियों में सेफ्टी सिस्टम मौजूद होते हैं, जो इंजन और पावर सप्लाई को अचानक कट होने से बचाते हैं. लेकिन चलते वाहन में जानबूझकर इस बटन को दबाकर टेस्ट करना खतरनाक हो सकता है. ऐसा करने पर स्टीयरिंग और ब्रेकिंग सिस्टम बुरी तरह से प्रभावित हो सकते हैं, जिससे सड़क पर कंट्रोल खराब होने ऐर हादसे का खतरा बढ़ जाता है.