अब अनजान नंबर से बात करने से पहले WhatsApp करेगा सावधान, दिखाएगा चेतावनी;आ रहा नया फीचर

WhatsApp Scam Alert: Hello भाई… मैं तुम्हारा दोस्त, मेरा पुराना नंबर बंद हो गया है, ये मेरा नया नंबर है… क्या आपके पास भी कभी इस तरह का कोई मैसेज आया है? अगर हां तो आप सिर्फ अकेले नहीं है. डिजिटल दुनिया में लोगों के साथ ठगी करने के लिए स्कैमर्स इन्हीं तरीकों का इस्तेमाल करते हैं. हम कुछ समझ पाते हैं जब तक, उससे पहले स्कैमर्स अपना काम करने निकल जाते हैं. लेकिन अब यूजर्स की इसी समस्या को दूर करने के लिए WhatsApp नय फीचर रोल आउट कर रहा लाया है, जो चैटिंग शुरू होने से पहले ही आपको सावधान कर देगा.

अगर आपके पास कभी किसी अनजान नंबर से ऐसा मैसेज आया है, और मैसेज भेजना वाला कोई जानने वाले का दाव जिसमें सामने वाले ने आपका कोई परिचित होने का दावा किया हो, तो आप अकेले नहीं हैं. वॉट्सऐप (WhatsApp) इस बढ़ते खतरे को अच्छे से समझता है. इसी वजह से प्लेटफॉर्म अब एक नया सिक्योरिटी फीचर रोल आउट कर रहा है, जो यूजर्स को किसी अनजान नंबर के साथ चैट शुरू करने से पहले ही सावधान कर देगा. यह फीचर आपको किसी संभावित स्कैमर (Scammer) के जाल में फंसने से पहले सोचने और संभलने का मौका देगा.

WhatsApp का यह फीचर आपको किसी भी संभावित स्कैमर के जाल में फंसने से पहले सोचने और संभलने का मौका देगा. WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, यह नया फीचर Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है. जैसे ही कोई यूजर किसी ऐसे नंबर से चैट शुरू करने की कोशिश करेगा जिससे उसने पहले कभी बात नहीं की है, स्क्रीन पर एक वॉर्निंग पॉप-अप दिखाई देगी.

कैसे काम करेगा यह फीचर?
इस वॉर्निंग विंडो में यूजर को कुछ बहुत जरूरी जानकारियां दिखाई देंगी-

नंबर कहां का है, नंबर किस देश या क्षेत्र में रजिस्टर्ड है.

क्या वह नंबर आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव है या नहीं.

क्या आप दोनों किसी कॉमन वॉट्सऐप ग्रुप का हिस्सा हैं.

इन जानकारियों को देखने के बाद यूजर के पास दो ऑप्शन होंगे या तो वे चैट को आगे बढ़ा सकते हैं या फिर पूरी तरह कैंसिल कर सकते हैं. खास बात यह है कि आपके फैसले की जानकारी सामने वाले यूजर को बिल्कुल नहीं मिलेगी.

यह फीचर क्यों है बेहद खास?

इस नए फीचर की सबसे बड़ी ताकत इसकी टाइमिंग है. अमूमन WhatsApp के सिक्योरिटी फीचर्स तब एक्टिव होते हैं जब बातचीत शुरू हो चुकी होती है. लेकिन यह नया फीचर बातचीत शुरू होने से ठीक पहले ही काम करना शुरू कर देता है. यह ठीक उसी पल स्कैमर्स का रास्ता रोकता है जब वे आपको बिना सोचे-समझे जल्दबाजी में फैसला लेने पर मजबूर करने का कोशिश शुरू करते हैं.

ज्यादातर फोन स्कैम्स का तरीका बहुत सीधा होता है. अनजान नंबर से मैसेज करते हैं. शुरुआत में इस मैसेज में कुछ भी संदिग्ध नहीं लगता, इसलिए लोग अक्सर धोखा खा जाते हैं. लेकिन अब, अगर कोई दावा करता है कि वह आपका दोस्त है, और WhatsApp आपको दिखाता है कि वह नंबर किसी दूसरे देश का है, तो आप तुरंत सावधान हो जाएंगे.

एक्सपर्ट्स का कहना है कि WhatsApp का यह नया फीचर पूरी तरह से सेफ नहीं है, लेकिन यह काफी हद तक आपको बचाएगा. अगर किसी वजह से स्कैमर का नंबर आपके फोन में पहले से सेव है, तो शायद यह चेतावनी दिखाई न दे. इसके साथ ही, हर अनजान नंबर फ्रॉड हो ऐसा भी नहीं है; मुमकिन है कि आपके किसी जानने वाले ने सच में नया नंबर लिया हो. ऐसे में नए फीचर के साथ भी सावधानी की जरूरत है, नहीं तो एक छोटी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है.