HD क्वालिटी में चमकेगा आपका स्टेटस! WhatsApp-Instagram की बस ये एक सेटिंग बदलें और देखें कमाल

WhatsApp Status Instagram Story Tips: क्या आपकी भी शानदार फोटो या वीडियो WhatsApp स्टेटस या Instagram स्टोरी पर लगाने के बाद HD क्वालिटी में दिखने की जगह ब्लर हो जाती है? इसके लिए आप अपने फोन या इंटरनेट की गलती मानते होंगे. लेकिन इसके पीछे असली वजह कुछ और है. व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे ऐप्स डिफॉल्ट रूप से स्मूद एक्सपीरियंस के लिए सेटिंग्स को लो क्वालिटी पर रखते हैं. अगर आप अपनी पोस्ट को बेस्ट क्वालिटी में अपलोड करना चाहते हैं, तो आपको इन 3 सीक्रेट सेटिंग्स को तुरंत बदलना होगा. चलिए जानते हैं कैसे.

WhatsApp की छिपी हुई ये सेटिंग बदलें

व्हाट्सएप स्टेटस पर HD क्वालिटी में कंटेंट शेयर करने के लिए आपको बस एक छोटी सी सेटिंग बदलनी होगी.
– सबसे पहले WhatsApp की Settings में जाएं.
– इसके बाद Storage and Data पर क्लिक करें.
– यहां आपको Upload Quality का ऑप्शन मिलेगा. इसे आप HD पर सेट करके सेव कर दें.
– इसे चंज करने के बाद आप जो भी स्टेटस अपलोड करेंगे, वह पहले से बेहतर क्वालिटी में दिखाई देगा.

Instagram पर प्रीमियम क्वालिटी स्टोरी ऐसे लाएं
इंस्टाग्राम पर स्टोरीज और पोस्ट को बेहतरीन क्वालिटी में शेयर करने के लिए ये सेटिंग जरूरी है.
– सबसे पहले अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें.
– ऊपर दाईं ओर दिख रही तीन लाइनों (हैमबर्गर मेन्यू) पर क्लिक करें.
– अब Media Quality के ऑप्शन को नीचे की तरफ ढूंढें.
– यहां आपको Upload at highest Quality को ऑन कर दें.

कैमरा की सेटिंग्स को सही करें
ऐप सेटिंग्स बदलने के बाद यह भी जरूरी है कि आप अपने फोन के कैमरा से ही बेस्ट क्वालिटी में फोटो-वीडियो शूट करें. वीडियो बनाते वक्त कैमरा सेटिंग्स में जाएं और क्वालिटी को 4K 30fps या 4K 60fps पर सेट कर दें. इसके अलावा वीडियो में Stabilization को भी ऑन करना न भूलें.

अच्छी फोटोज के लिए फोटो साइज को 16:9 रेशियो पर सेट करें. ज्यादा से ज्यादा मेगापिक्सल पर पिक्चर्स को क्लिक करें. बेहतर फ्रेमिंग के लिए कैमरा सेटिंग्स में Grid Lines को ऑन करें. इससे आप अपने फोटो या फिर वीडियो में सब्जेक्ट को सही जगह पर रख सकेंगे. ये सेटिंग्स बदलने से आपको बेस्ट क्वालिटी में शूट और अपलोड करने में मदद करेंगी.