दिल्ली की बाढ को काबू में लाई सेना और NDRF, केजरीवाल पर बुरी तरह भडकी जनता

इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को यमुना का वाटर लेवल कम हुआ। सुबह 9 बजे यमुना नदी का जलस्तर घटकर 207.53 मीटर पर आ गया। इसके अभी और कम होने की उम्मीद है। वहीं बाढ से परेशान दिल्ली की जनता केजरीवाल पर भडकी हुई है। लोगों को कहना है कि केजरीवाल बाढ की तैयारी नहीं कर पाया और दिल्ली की जनता को पानी में डुबा दिया। इसके साथ ही बाढ आने के बाद भी दिल्ली सरकार जनता की कोई मदद नहीं कर पाई।

उधर मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली के बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, 15 जुलाई को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।राजधानी के इंद्रप्रस्थ इलाके में यमुना नदी में बने ड्रेनेज का रेगुलेटर टूट गया था। इसे शुक्रवार रात सेना की मदद से ठीक कर दिया गया। ITO बैराज का एक गेट भी खोल दिया गया।

हालांकि अभी भी बाढ़ का पानी यमुना बाजार, लाल किला, ITO, बेला रोड और आसपास के इलाकों में भरा हुआ है। राहत और बचाव के लिए NDRF की 16 टीमें अभी भी तैनात हैं।

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: हिमाचल, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, महाराष्ट्र, गोवा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक।

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।