भीषण हादसे कांपा देशः हाथरस में सत्संग में मची भगदड़, 40 की मौत-चारों ओर लाशें ही लाशें-दहले लोग

The country was shaken by a horrific accident: Stampede in a satsang in Hathras, 70 dead - dead bodies everywhere - people were terrified
The country was shaken by a horrific accident: Stampede in a satsang in Hathras, 70 dead - dead bodies everywhere - people were terrified
इस खबर को शेयर करें

हाथरस से बड़ी खबर है। यहां भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 40 लोगों की मौत हो गई है। 100 के अधिक भक्त घायल हो गए। इसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। एटा सीएमओ उमेश त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि की।

घायलों को बस-टैंपों में लादकर जिला अस्पताल ले जाया गया। डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए है। कई थानों की फोर्स भी बुलाई गई है। सत्संग में 5 हजार से अधिक लोग आए थे।

Image

भगदड़ क्यों मची?
सत्संग खत्म हो गया था। एक साथ लोग निकल रहे थे। हॉल छोटा था। गेट भी पतला था। पहले निकलने के चक्कर में भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे पर गिर पड़े। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। इस वजह से 150 से अधिक लोग घायल हो गए।

Image

प्रत्यक्षदर्शी ज्योति ने बताया- मेरी मम्मी भी हादसे में घायल हुई हैं।
प्रत्यक्षदर्शी ज्योति ने बताया- हम लोग शांति सत्संग में गए थे। सत्संग खत्म होने के बाद हम लोग निकलने लगे। भीड़ बहुत ज्यादा थी, तभी अचानक भीड़ में भगदड़ मच गई। जिससे कई लोग एक दूसरे के नीचे दब गए। कई लोगों की जान चली गई। मेरे साथ आए कई लोगों की जान चली गई है। मैं भी दब गई थी। लगा था कि मौत हो जाएगी। लेकिन किसी तरह से बच गई।

Image

सीएम योगी ने दुख जताया
सीएम योगी ने घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही घायलों के उचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं।