भीषण हादसों से दहला उठा देश, 40 लोगों की दर्दनाक मौत, मचा हाहाकार, यहां देखे

इस खबर को शेयर करें

मुंबई। Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के सिंदखेड राजा शहर के पास आज रात करीब डेढ़ बजे एक भीषण बस दुर्घटना में 25 यात्रियों की जान चली गई। यह हादसा समृद्धि महामार्ग पर हुआ।

महाराष्ट्र में रोड एक्सीडेंट में 40 लोगों की मौत
Maharashtra Accident News: महाराष्ट्र में पिछले कुछ समय से हादसों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। राज्य में महज 24 घंटे में कम से कम पांच बड़ी दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 35 लोगों की मौत हुई और करीब 50 लोग जख्मी हुए। इसमें शनिवार को समृद्धि महामार्ग पर हुए भयावह बस हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इसके अलावा आज कोपरगांव, बुलढाणा, अक्कलकोट, अकोला, पुणे-सोलापुर हाईवे पर बड़े हादसे हुए हैं।

बुलढाणा जिले के सिंदखेड राजा शहर के पास आज रात करीब डेढ़ बजे एक भीषण बस दुर्घटना में 25 यात्रियों की जान चली गई। यह हादसा समृद्धि महामार्ग पर हुआ। विदर्भ ट्रेवल्स की एक लग्जरी बस नागपुर से पुणे जा रही थी। बस एक पोल व डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बस जलकर खाक हो गई। जब तक लोग कुछ कर पाते तब तक बस में सवार 25 यात्रियों की जान जा चुकी थी।

बस में सवार 33 में से 25 की मौत

बस में कुल 33 लोग सवार थे, जिनमें से 25 की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। वहीं 8 लोग जिंदा बचकर निकलने में सफल रहे. जिन्हें मामूली चोटें आयीं है। कहा जा रहा है कि समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर जा रही बस का टायर फटने से यह हादसा हुआ, जिसके बाद वह एक खंभे और डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद फ्यूल टैंक फट गया और बस में आग भड़क गई।

सोलापुर में 6 तीर्थयात्रियों की मौत

सोलापुर जिले में एक एसयूवी और सीमेंट मिक्सर ट्रक के बीच हुई टक्कर में कर्नाटक के छह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम की है जब सभी पंढरपुर और अक्कालकोट से दर्शन करके लौट रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में पांच महिलाएं और एक बच्चा है। यह हादसा शाम करीब साढ़े पांच बजे अक्कालकोट तहसील के पास हुआ। तीर्थयात्रियों को लेकर यह एसयूवी कर्नाटक में कलबुर्गी जिले के अलांद लौट रही थी। घायल हुए आठ पुरुष और तीन महिलाओं का इलाज चल रहा है।

अकोला में AC बस पलटी

अकोला जिले में दर्यापूर-अकोट होते हुए पुणे जा रही लग्जरी बस रात करीब साढ़े सात बजे देवरी-शेगांव मार्ग पर हनवाड़ी जंक्शन के पास पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 26 यात्री घायल हो गए। जिनमें 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज अकोला के निजी एवं जिला अस्पताल में चल रहा है. कुछ गंभीर मरीजों को इलाज के लिए नागपुर स्थानांतरित किया गया है।

पालघर में भाई-बहन की मौत

पालघर जिले के दहाणु के पास मोड़गांव में एक हादसे में दो छोटे भाई-बहन की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क पर चल रहे दोनों बच्चों को कुचल दिया। हादसा उधवा-मोडगांव-धुंदलवाड़ी रोड पर हुआ. मृतक भाई-बहन की पहचान प्रीति मालकरी (11) और शाहिद मालकरी (8) के रूप में हुई है। हादसे के बाद पिकअप चालक पिकअप लेकर फरार हो गया और पुलिस घटना की जांच कर रही है।

समृद्धि महामार्गा पर हादसे में परिवार खत्म, 3 की मौत

समृद्धि महामार्गा पर एक टेम्पो को पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में पति-पत्नी समेत डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसे में छह अन्य घायल हो गये। पति और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा 30 जून को रात करीब 1 बजे हुआ।

कार और क्रूजर के बीच टक्कर, 4 की मौत

नासिक के डिंडोरी तालुका के वाणी-सापुतारा हाईवे पर शुक्रवार शाम में भीषण हादसा हुआ है। घाटी के पास कार और क्रूजर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। 9 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।