महंगाई डायन अभी और खाएगी! दूध चीनी ने काटी जेब तो सब्‍ज‍ियों के दाम में लगी आग, एक्‍सपर्ट बोले और बढ़ेंगे दाम

इस खबर को शेयर करें

Inflation High Due To Heat : देश में फिर से महंगाई की मार पड़नी शुरू हो गई है। साबुन, दूध, चीनी जैसी कई रोजमर्रा की चीजें महंगी हो गई हैं। वहीं गर्मी ने भी महंगाई में तड़का लगा दिया है। इससे सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि सब्जियों की कीमत में अभी कमी होने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। बारिश में सब्जियां और महंगी हो जाएंगी।

रोजमर्रा इस्तेमाल में होने वाली चीजों के दाम बढ़े
महंगाई का सबसे ज्यादा असर रोजमर्रा में इस्तेमाल में होने वाली चीजों पर पड़ा है। इसमें फूड और पर्सनल केयर से जुड़ी चीजें शामिल हैं। पिछले 2-3 महीनों में इस चीजों के दाम 17 फीसदी तक बढ़ गए हैं। कंपनियों के मुताबिक इन चीजों के महंगे होने का सबसे बढ़ा कारण कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी होना है। वहीं कुछ कंपनियों का कहना है कि मार्जिन बनाए रखने के लिए कंपनियों ने इन चीजों की कीमत बढ़ाई है। हालांकि वित्त वर्ष 2023-24 में कई चीजों के कच्चे माल की दरें कम हुई थीं, बावजूद इसके कंपनियों ने चीजों की कीमत कम नहीं की।

कई चीजों के दाम बढ़ गए हैं।

ये चीजें हुई महंगी
रोजाना के इस्तेमाल में होने वाली चीजें जैसे दूध, चीनी, साबुन, कॉफी आदि की कीमतें पिछले 2 से 3 महीने में काफी बढ़ गई हैं।

प्रोडक्टकीमत में वृद्धि
साबुन और डिटर्जेंट10 फीसदी
बॉडी वॉश और स्किन केयर2-9 फीसदी
शैंपू4-6 फीसदी तक
नेस्ले कॉफी8-13 फीसदी तक
मैगी ओट्स नूडल्स17 फीसदी
आशीर्वाद गेहूं आटा4 फीसदी तक
हेयर ऑइल8-11 फीसदी
फूड आइटम3-17 फीसदी