राजस्थान में शीतलहर से राहत नहीं, इस तारीख तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

इस खबर को शेयर करें

जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। शीतलहर के चलते प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार को भी राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रहा। मौसम विभाग (Weather Department) ने अभी राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर जारी रहने का अनुमान है। यानी फिलहाल सर्दी से कोई राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। मौसम के जानकारों की मानें , तो पिछले दिनों हुई बारिश के चलते प्रदेश में तापमान में गिरावट हुई है। वहीं इसके बाद अब शीतलहर का दौर जारी है। लिहाजा सर्दी का खासा असर देखने को मिल रहा है। .

ठिठुरन और गलन कर रही है परेशान
राजस्थान के शेखावाटी अंचल में सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रही है। यहां फतेहपुर , चुरू, पिलानी में लोगों को शीतलहर का सितम झेलना पड़ रहा है। इधर प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा लगातार माइनस में है। यहां बीती रात भी पारा माइनस में गया है। प्रदेश के कई जिलों में ठिठुरन और गलन को लोगों को परेशान हो रही है।

जानिए किस जिले का क्या तापमान
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को कई जिलों का तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजस्थान के कई हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। यहां चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार सीकर के फतेहपुर में 3.2 डिग्री जबकि भीलवाड़ा, अंता (बारां), डबोक, चुरू, करौली और गंगानगर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.6, 3.9, 4.5, 5, 5.2 और 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी में रात का तापमान 8.5 डिग्री रहा।

कब तक होगा मौसम साफ
मौसम के जानकारों की मानें, तो फिलहाल प्रदेश में सर्दी से राहत के कोई आसार नहीं नजर आ रहे हैं। अगले दो दिनों तक शीतलहर और घना कोहरा प्रदेश के कई जिलों इसी तरह बना रहेगा। 31 जनवरी के बाद तापमान सामान्य हो सकता है।